'खलीफा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खूंखार अवतार में नजर आए पृथ्वीराज सुकुमारन
'खलीफा' फिल्म का ट्रेलर आ गया है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन 'माम्बराकल अमीर अली' के किरदार में सोने की तस्करी और आपराधिक माहौल वाली खतरनाक दुनिया में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म को 'पुलिमुरुगन' जैसी हिट फिल्म देने वाले विशाख ने निर्देशित किया है। इसमें आपको जबरदस्त एक्शन सीन और जैक्स बेजॉय के दमदार गाने सुनने को मिलेंगे।
ट्रेलर में 1974 का विदेशी मुद्रा संरक्षण एवं तस्करी निवारण अधिनियम भी दिखाया गया है, जो तस्करी के मामलों में लोगों को हिरासत में लेने से जुड़ा है।
'खलीफा' का पहला भाग 20 अगस्त को होगी रिलीज
'खलीफा' फिल्म 2 हिस्सों में दर्शकों के सामने आएगी। इसका पहला हिस्सा 'खलीफा: द इंट्रो' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जिसके बाद 'खलीफा: हिज रेन' आएगा।
ट्रेलर के आखिर में मोहनलाल की एक झलक (कैमियो) भी देखने को मिलती है, जो एक पारिवारिक विरासत की ओर इशारा करती है।
इस फिल्म में मालविका शर्मा और नील नितिन मुकेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के दृश्य और संगीत को अब तक दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। जैसा कि पृथ्वीराज ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इस ओणम... एक विरासत जाग रही है।'