अभिनेत्री डेवी चेज कौन थीं, जिनका 35 साल में निधन? 'द रिंग' ने दिलाई थी पहचान
क्या है खबर?
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द रिंग' से लोकप्रियता हासिल करने वालीं अभिनेत्री डेवी चेज नहीं रहीं। 35 साल की उम्र में मेनिन्जाइटिस और रक्त संक्रमण के कारण उनका अचानक निधन हो गया। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दुखद खबर की पुष्टि उनके प्रेमी रॉय हर्नांडेज ने की है। उन्होंने बताया कि डेवी ने मेनिन्जाइटिस से संबंधित जटिलताओं के कारण 16 जून को अपनी अंतिम सांस ली। इसी महीने उन्हें लॉस एंजिल्स के एक अस्तपाल में भर्ती कराया गया था।
परिचय
जानिए कौन थीं अभिनेत्री डेवी
डेवी का पूरा नाम, डेवी एलिजाबेथ चेज था और उनका जन्म 24 जुलाई, 1990 को लास वेगास में हुआ था। महज 7 साल की उम्र से उन्होंने विज्ञापन और स्टेज पर काम करना शुरू कर दिया था। 8 साल की उम्र में उन्हें 'सबरीना द टीनएज विच' और 'चार्मड' जैसे टीवी शो मिलने लगे थे। डेवी बचपन से अभिनय की शौकीन थीं और साल 2001 में निर्देशक रिचर्ड केली ने उन्हें कल्ट फिल्म 'डॉनी डार्को' में लॉन्च किया था।
करियर
इन सफल फिल्मों से सिनेमा में बनाई थी पहचान
2002 में डेवी ने डिज्नी की फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' में मुख्य किरदार को आवाज़ दी थी। उन्हें सबसे ज्यादा सफलता कल्ट क्लासिक फिल्म 'डॉनी डार्को' से मिली थी, जिसमें उन्होंने सामंथा डार्को नाम की एक पीली, काले बालों वाली भूतनी बच्ची का किरदार निभाया था। उनकी आखिरी फिल्म 2016 में निर्देशक थॉमस डेकर की हॉरर फिल्म 'जैक गोज होम' थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली थी। उनके अचानक निधन से फैंस भी दुखी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
RIP Daveigh Chase.
— Shiv Aroor (@ShivAroor) June 18, 2026
Famous as the 9-year-old who crawled through a TV screen and terrified a whole generation as Samara Morgan in The Ring.
Died of sepsis from meningitis. Was admitted to a hospital in LA fully malnourished. She was 35. pic.twitter.com/qX6yepBzeC