Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
मनोरंजन

निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति

निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Mar 28, 2022, 08:39 am 3 मिनट में पढ़ें
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति

बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार अपने निजी जिंदगी में भी बहुत उदार हैं। वे हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। कोरोना महामारी में हमें इसका उदाहरण मिल चुका है। जब लोग लॉकडाउन में हताश थे, तो सोनू सूद जैसे अभिनेता ने बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। ऐसे सेलेब्स का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। आज आपको उन दिवंगत कलाकारों से परिचय कराएंगे, जिनके निधन के बाद उनकी संपत्ति चैरिटी में चली गई है।

#1
सिद्धार्थ शुक्ला

पिछले साल ही टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हम सभी को छोड़कर अलविदा कह गए। 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। उनकी शख्सियत को फैंस अभी तक भुला नहीं पाए हैं। रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता की वसीयत में कहा गया है कि वह अपनी संपत्ति दान में देना चाहते थे। कथित तौर पर सिद्धार्थ की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

#2
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन के बाद उनके फैंस शोक में डूब गए थे। जून, 2020 में सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टिंग के अलावा वह अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के परिवार ने उनकी सारी संपत्ति चैरिटी में दान करने का फैसला किया है। सुशांत के पटना स्थित घर को भी स्मारक में बदला जाएगा, जिसमें उनसे जुड़ी चीजों को सहेज कर रखा जाएगा।

#3
इरफान खान

हरफनमौला अभिनेता इरफान खान की अदायगी का कोई जवाब नहीं है। 2020 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। फैंस आज भी उनसे जुड़ी यादों को शेयर करते रहते हैं। इंडस्ट्री में उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। इरफान के निधन के बाद उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने ऐलान किया था कि वह उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान करेंगी। खबरों की मानें तो 600 करोड़ रुपये दान में दिए गए।

#4
लता मंगेशकर

महान गायिका लता मंगेशकर को भला कौन नहीं जानता। इस साल 6 फरवरी को लता 92 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा हो गईं। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। खबरों की मानें तो गायिका ने एक वसीयत तैयार की थी, जिसके अनुसार उनकी सारी संपत्ति दान में देनी है। बताया जा रहा है कि लता के पास कुल 500 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

#5
श्रीदेवी

इस सूची में दिग्गज अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी का नाम भी शामिल है। 54 साल की उम्र में दुबई में आर्डियक अरेस्ट के कारण फरवरी, 2018 में उनका निधन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने उनके नाम पर एक बड़ी राशि दान में दी थी। उन्होंने एक गांव में एक छोटा-सा स्कूल बनाया है, जहां लोगों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सुशांत सिंह राजपूत
इरफान खान
लता मंगेशकर
सिद्धार्थ शुक्ला
ताज़ा खबरें
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए ये पांच तरह के बैग
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए ये पांच तरह के बैग लाइफस्टाइल
हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा
हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा ऑटो
कितनी सुरक्षित हैं हुंडई और किआ की लोकप्रिय गाड़ियां और इन्हें कितनी रेटिंग मिली?
कितनी सुरक्षित हैं हुंडई और किआ की लोकप्रिय गाड़ियां और इन्हें कितनी रेटिंग मिली? ऑटो
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र राजनीति
बिहार: स्थगित हुई BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई को होगा
बिहार: स्थगित हुई BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई को होगा करियर
सुशांत सिंह राजपूत
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत मनोरंजन
और खबरें
इरफान खान
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां मनोरंजन
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
पूरा हुआ बाबिल खान का सपना, इस फिल्म में मिला अमिताभ बच्चन का साथ
पूरा हुआ बाबिल खान का सपना, इस फिल्म में मिला अमिताभ बच्चन का साथ मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल
क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल मनोरंजन
निर्देशक अनूप सिंह ने किया इरफान पर बनी किताब का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज
निर्देशक अनूप सिंह ने किया इरफान पर बनी किताब का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज मनोरंजन
और खबरें
लता मंगेशकर
लता  मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक मनोरंजन
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी मनोरंजन
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस मनोरंजन
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन
मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
और खबरें
सिद्धार्थ शुक्ला
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के नए गाने पर भड़के फैंस, मेकर्स ने दी सफाई
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के नए गाने पर भड़के फैंस, मेकर्स ने दी सफाई मनोरंजन
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं?
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं? मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल मनोरंजन
दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021
दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021 मनोरंजन
सिद्धार्थ शुक्ला की नहीं थी हीरो बनने में दिलचस्पी, जानिए उनसे जुडीं रोचक बातें
सिद्धार्थ शुक्ला की नहीं थी हीरो बनने में दिलचस्पी, जानिए उनसे जुडीं रोचक बातें मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022