यश की 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी ट्रेलर आया सामने, 11 सेकंड कम पर एक्शन से भरपूर
यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का अंग्रेजी ट्रेलर अब सामने आ गया है। यह भारतीय वर्जन से थोड़ा अलग है।
यह ट्रेलर 11 सेकंड छोटा है। इसमें 'हेडफोन लगाएं' वाली चेतावनी नहीं है और क्रेडिट्स को भी छोटा कर दिया गया है।
यश के मोनोलॉग को भी कम किया गया है, जिसकी वजह से यह ट्रेलर बहुत जल्दी एक्शन वाले दृश्यों पर पहुंच जाता है।
टॉक्सिक में यश की है दोहरी भूमिकाएं
फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ टकराव टालने और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है।
यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसमें यश 'राया' और अपने बेटे 'रुमी' (जिसे टिकट भी कहते हैं) की दोहरी भूमिका निभाते दिखेंगे।
उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वासंथ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सिनेमाकॉन 2026 में यश ने बताया था कि 'टॉक्सिक' एक ऐसी कहानी है, जिसमें कई गहरी मनोवैज्ञानिक परतें हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह सिर्फ एक सामान्य एक्शन फिल्म नहीं होगी।