अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने IMDb पर जमाई धाक, हासिल की ये उपलब्धि
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' 2025 में रिलीज हुई थी जिसकी कहानी ऑटिस्टिक से पीड़ित एक लड़की पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए शुभांगी दत्त ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उनके अलावा करण टेकर, बोमन ईरानी जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं। 98वें ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट हुई यह फिल्म भले नामांकन हासिल करने से चूक गई हो, लेकिन IMDb पर अपनी मजबूत धाक जमाकर लोगों की वाहवाही लूट रही है।
उपलब्धि
IMDB पर 2025 की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हुई फिल्म
'तन्वी द ग्रेट' की OTT रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इसने IMDb पर 2025 की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों की सूची में 7वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। इसके पीछे का एक कारण फिल्म समीक्षकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और दर्शकों का बेशुमार प्यार है। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 1.72 से 1.83 करोड़ रुपये के बीच था, लेकिन अनुमान है कि यह फिल्म OTT पर रिलीज होकर धमाल मचा देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
ANUPAM KHER'S 'TANVI THE GREAT' RANKS NO. 7 ON IMDB'S TOP FILMS OF 2025... #TanviTheGreat – directed by #AnupamKher and headlined by #ShubhangiDutt in a truly award-worthy performance – continues to win hearts and create ripples.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 5, 2026
The widely acclaimed film has now secured an… pic.twitter.com/pKeEAWKEf0