LOADING...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता और दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन
दिग्गज अभिनेता भीम वकानी का निधन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता और दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन

Apr 07, 2026
03:02 pm

क्या है खबर?

टीवी की दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता भीम वकानी का निधन हो गया है, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद खबर की पुष्टि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी ने की और अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भीम वकानी इस शो के कई एपिसोड में नजर आए थे और 'दयाबेन' के किरदार में मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी के पिता थे।

श्रद्धांजलि

असित मोदी ने भीम वकानी को भावुक श्रद्धांजलि दी 

असित मोदी ने भीम वकानी के निधन की जानकारी देते हुए कहा, "वह बीमार नहीं थे, लेकिन सुबह उनके परिवार से पता चला कि उनका निधन हो गया है। भीम वकानी एक बेहतरीन चित्रकार, अभिनेता और निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म 'लगान' में भी काम किया था।" उन्होंने कहा, "उनका अपनी बेटी, दिशा वकानी के करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारा रिश्ता परिवार जैसा था। हम साथ समय बिताते थे। लगा रहा जैसे मेरे परिवार का एक हिस्सा चला गया।"

करियर

इन फिल्मों में नजर आए थे भीम वकानी

भीम वकानी ने कई हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग अभिनेता का किरदार निभाकर प्रसिद्धी हासिल की थी। उन्हें सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में देखा गया। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' में भी शामिल रहे। गुजराती सिनेमा में भी उन्होंने खूब हाथ आजमाया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कला के प्रति समर्पण जरिए सम्मान और शोहरत हासिल की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई थी।

Advertisement