सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 2 दिन में 100 करोड़ पार
सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 2 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो सूर्या के करियर की सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है। इस कमाई के साथ ही इस फिल्म ने सूर्या की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करप्पु' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसे 100 करोड़ कमाने में 3 दिन लगे थे।
फिल्म में नजर आ रहे ये कलाकार
वेंकी अतलूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या ने संजय विश्वनाथ नाम के एक शार्पशूटर की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक युवा लड़की उनसे अपने प्यार का इजहार करती है। फिल्म में राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन और नासर जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।