Page Loader
सनी लियोनी की घरेलू सहायिका की बेटी हुई लापता, अभिनेत्री ने रखा 50,000 का इनाम 
लापता हुई सनी लियोनी की घरेलू सहायिका की बेटी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sunnyleone)

सनी लियोनी की घरेलू सहायिका की बेटी हुई लापता, अभिनेत्री ने रखा 50,000 का इनाम 

Nov 09, 2023
01:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने गुरुवार (9 नवंबर) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी घरेलू सहायिका की बेटी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की है, जो महज 9 साल की है। सनी ने बताया कि उनकी घरेलू सहायिका की बेटी अनुष्का 8 नवंबर शाम 7 बजे से मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग से लापता है। इसके साथ सनी ने कहा कि जो कोई भी अनुष्का को उसके परिवार के पास सुरक्षित लौटाएगा, उसे अभिनेत्री 50,000 रुपये का इनाम देंगी।

नोट

कृप्या अपनी आंखें खुली रखें- सनी 

सनी ने लिखा, 'जो भी इस लड़की को उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचाएगा, मैं उसे 50,000 का इनाम दूंगी। यह मेरी घरेलू सहायिका की बेटी अनुष्का है, वह 8 नवंबर से लापता है। वह 9 साल की है। अनुष्का के माता-पिता उनकी तलाश में पागल हो गए हैं।' उन्होंने लिखा, 'जो कोई भी अनुष्का की जानकारी देगा, उसे 11,000 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा। कृप्या अपनी आंखें खुली रखें और इस छोटी लड़की की तलाश करें।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए सनी लियोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट