LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' ने घुटने टेके, जानिए कितनी हुई कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' ने घुटने टेके, जानिए कितनी हुई कमाई

Feb 05, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

सनी देओल और वरुण धवन की युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' का खुमार दूसरे हफ्ते में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भले ही वीकेंड के मुकाबले कमाई के आंकड़ों में गिरावट आई हो, लेकिन दर्शक फिल्म देखने के लिए अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, 'मर्दानी 3' अपने पहले ही हफ्ते में दम तोड़ती दिखाई दे रही है। इसने ताजा कमाई में आखिरकार 'बॉर्डर 2' की दहाड़ के आगे घुटने टेक दिए हैं।

कमाई

'बॉर्डर 2' ने 13वें दिन बना रखी मजबूत पकड़

सैकनिल्क के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने 13वें दिन, यानी बुधवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 12वें दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस मुकाबले कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिर भी नॉन हॉलीडे पर सनी की फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब हो रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 290.75 करोड़ रुपये हो गया है। यह जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

गिरावट

'मर्दानी 3' की कमाई में पहले ही हफ्ते में भारी गिरावट

उधर रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने अपनी रिलीज के छठे दिन कुल 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि 5वें दिन इसका कलेक्शन 2.6 करोड़ और चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये था। फिल्म के आंकड़ों में लगातार आ रही गिरावट निर्माताओं के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। खैर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Advertisement