LOADING...
'स्पिलिट्सविला 16': गुल्लू और कायरा ने सबको दी मात, ऐसे जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख 
स्पिलिट्सविला 16: गुल्लू-कायरा ने सबको पछाड़ ऐसे जीती ट्रॉफी

'स्पिलिट्सविला 16': गुल्लू और कायरा ने सबको दी मात, ऐसे जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख 

May 17, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

युवाओं के पसंदीदा डेटिंग रियलिटी शो 'MTV स्प्लिट्सविला 16' को आखिरकार अपनी विजेता जोड़ी मिल गई है। महीनों तक चले जबरदस्त ड्रामे, तगड़े टास्क, आपसी लड़ाइयों और बदलते कनेक्शन्स के बाद गुल्लू (कुशाल तंवर) और कायरा अनु ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में इस विजेता जोड़ी ने बाकी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए 20 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती। आइए जानें गुल्लू और कायरा ने कैसे जीते सबके दिल।

रणनीति

दिमागी गुल्लू और मजबूत कायरा की जोड़ी ने मारी बाजी

शुरुआत में गुल्लू (कुशाल तंवर) को दर्शकों और बाकी प्रतियोगियों से काफी नफरत झेलनी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय दिमाग से खेलना शुरू किया। गुल्लू ने शो में मजबूत गठबंधन बनाए, जिससे उनके विरोधी एक-एक कर शो से बाहर होते गए। कायरा इस सीजन की बेहद मजबूत प्रतियोगी रहीं। पहले दिन से ही गुल्लू के साथ उनका कनेक्शन मजबूत था। हर मुश्किल टास्क में गुल्लू का साथ देकर उन्होंने साबित किया कि वाे ट्रॉफी की दावेदार थीं।

कनेक्शन

पहले दिन का अटूट कनेक्शन और कायरा का साथ

'स्प्लिट्सविला' जैसे शो में जहां हर हफ्ते कनेक्शन्स बदलते हैं, वहीं गुल्लू और कायरा अनु पहले ही दिन से एक-दूसरे के साथ डटे रहे। कायरा इस सीजन की सबसे मजबूत महिला खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरीं। जब भी गुल्लू पर संकट आया या कोई मुश्किल टास्क आया, कायरा ने एक चट्टान की तरह उनका साथ दिया। दोनों के बीच का यही अटूट भरोसा टास्क के दौरान उनकी सबसे बड़ी ताकत बना।

Advertisement

सफर

4 महीने का लंबा सफर और उतार-चढ़ाव

गुल्लू और कायरा के लिए यह जीत रातों-रात नहीं मिली। पूरे 4 महीनों के लंबे सफर में दोनों ने इस शो में कई मुश्किलों का सामना किया। विला के अंदर हर हफ्ते बदलते समीकरणों, अंदरूनी गुटबाजी और कई भावनात्मक टकरावों के बीच भी इस जोड़ी ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। उनके इसी उतार-चढ़ाव भरे और सच्चे सफर ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिसके दम पर उन्हें प्रशंसकों का भारी समर्थन मिला।

Advertisement

फाइनलिस्ट जोड़ियां

कड़े मुकाबले में दिग्गजों को दी मात

'स्प्लिट्सविला 16' का ग्रैंड फिनाले बेहद रोमांचक था, क्योंकि इस बार ट्रॉफी की रेस में एक से बढ़कर एक 4 दमदार फाइनलिस्ट कनेक्शन्स आमने-सामने थे। गुल्लू और कायरा का मुकाबला योगेश रावत और रुरु ठाकुर, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी, और सौंदर्या शेट्टी और टेन डी विलियर्स जैसी बेहद मजबूत जोड़ियों से था। ये सभी जोड़ियां पूरे सीजन में अपने टास्क और मजबूत बॉन्डिंग के लिए जानी जाती थीं, जिससे मुकाबला किसी के लिए भी आसान नहीं था।

जीत

फिनाले में योगेश-रुरु को हराकर 3.8 करोड़ वोट्स के साथ जीती ट्रॉफी

16 मई को शाम 7 बजे MTV इंडिया पर प्रसारित हुए ग्रैंड फिनाले में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। आखिरी राउंड में गुल्लू-कायरा का सीधा मुकाबला योगेश रावत और रुरु ठाकुर की जोड़ी से था। फाइनल टास्क सबसे कम समय में पूरा करते हुए गुल्लू-कायरा ने बाकी जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने 3.8 करोड़ से ज्यादा वोट्स हासिल किए। 4 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद गुल्लू-कायरा ने 20 लाख रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी जीत ली।

Advertisement