
सोनम कपूर की शादी का लहंगा 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में किया गया प्रदर्शित
क्या है खबर?
सोनम कपूर लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों संग जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं।
सोनम ने 2018 में आनंद आहूजा संग शादी की थी। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद आकर्षक नजर आए थे।
इस दौरान सोनम का लंहगा काफी चर्चा में रहा और अब ऐसा लगता है कि उनकी शादी का लहंगा प्रतिष्ठित हो गया है क्योंकि इसे 'नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर' (NMACC) में प्रदर्शित किया गया है।
सोनम
अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था लहंगा
सोनम ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी को रि-शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
बता दें, इस खूबसूरत लहंगे को लोकप्रिय डिजाइनर अनुराधा वकील ने अपने अहमदाबाद स्टूडियो में तैयार किया था।
सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार 2019 की फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। सोनम मौजूदा वक्त में अपनी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' को लेकर सुर्खियों में हैं।
यह फिल्म सीधा OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।