NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / NMACC: शाहरुख खान ने किया परफॉर्म, प्रियंका-निक ने बिखेरा ग्लैमर; दूसरे दिन ऐसा रहा समारोह
    अगली खबर
    NMACC: शाहरुख खान ने किया परफॉर्म, प्रियंका-निक ने बिखेरा ग्लैमर; दूसरे दिन ऐसा रहा समारोह
    समारोह में यूं दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (तस्वीर: ट्विटर/@nmacc_india)

    NMACC: शाहरुख खान ने किया परफॉर्म, प्रियंका-निक ने बिखेरा ग्लैमर; दूसरे दिन ऐसा रहा समारोह

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 02, 2023
    04:14 pm

    क्या है खबर?

    इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई नामचीन हस्तियां मुंबई पहुंची हुई हैं। मौका है नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन का।

    शुक्रवार की रात को इसके उद्घाटन समारोह में कई देसी-विदेशी हस्तियां नजर आईं। यह जश्न दूसरे दिन भी जारी रहा और शनिवार को भी यहां सितारों का मजमा लगा रहा।

    पहले दिन जहां सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर टिकी रहीं, वहीं दूसरे दिन शाहरुख खान यहां परफॉर्म करते नजर आए।

    शाहरुख खान

    शाहरुख ने किया 'झूमे जो पठान' पर परफॉर्म

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने उद्घाटन समारोह के दोनों दिन हिस्सा लिया।

    समारोह से गौरी खान, सुहाना खान और आर्यन खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लेकिन शाहरुख तस्वीरों से बचकर सीधा समारोह में पहुंचे।

    दूसरे दिन समारोह में वह अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर परफॉर्म करते नजर आए।

    इस दौरान वहां मौजूद दर्शक काफी उत्साहित दिखे और शाहरुख ने भी उनका खूब मनोरंजन किया।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यूं झूमे 'पठान'

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on April 2, 2023 at 11:32 am IST

    रणवीर-प्रियंका

    रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने ताजा की यादें

    दूसरे दिन रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी मंच पर नजर आए।

    यहां मंच पर रणवीर परफॉर्म कर रहे थे। उनकी परफॉर्मेंस में जब 'गल्ला गु़ड़ियां' गाना बजा तो उन्होंने सामने बैठीं प्रियंका चोपड़ा को भी मंच पर बुला लिया।

    दोनों ने इस गाने की यादें फिर ताजा कर दीं।

    बता दें यह गाना 2015 की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का है, जिसमें रणवीर और प्रियंका नजर आए थे।

    टॉम जेंडाया

    साड़ी में जेंडाया ने खींचा सबका ध्यान

    दूसरे दिन टॉम हॉलैंड और जेंडाया की जोड़ी भी इस जश्न में शामिल हुई। यह जोड़ी 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' के लिए मशहूर है।

    समारोह में टॉम काले रंग के सूट में फॉर्मल लुक में नजर आए, वहीं जेंडाया के लुक ने सबका ध्यान खींचा।

    जेंडाया इस समारोह में भारतीय अंदाज में पहुंची। समारोह में वह साड़ी में नजर आईं। वह नीले रंग की सीक्वन साड़ी और सुनहरे ब्लाउज में आईं तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं।

    जीजी हदीद

    जीजी हदीद भी भारतीय परिधान में आईं नजर

    'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' स्टार पेनेलोपे क्रूज भी दूसरे दिन इस समारोह में नजर आईं।

    जेंडाया के अलावा अमेरिकी मॉडल जीजी हदीद भी यहां भारतीय लुक में पहुंची। वह सुनहरे ब्लाउज के साथ सफेद साड़ी में देसी लुक में नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाथों में सुनहरे रंग के कड़े भी पहने हुए थे, जिससे उनका लुक पूरी तरह भारतीय बन गया।

    समारोह में वरुण धवन ने शरारती अंदाज में जीजी को गोद में उठा लिया।

    NMCC

    क्या है NMACC?

    NMACC कला और संस्कृति को समर्पित एक कल्चरल सेंटर है, जिसका मकसद भारत और ग्लोबल कल्चर को जोड़ना है।

    समारोह में ईशा अंबानी ने बताया कि यह उनकी मां नीता अंबानी का सपना था।

    यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। NMACC में विभिन्न ऑडिटोरियम हैं, जिनका इस्तेमाल संगीत, नृत्य, नाटकों और कई अन्य तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।

    यह सेंटर मुंबई में जियो ग्लोबल सेंटर के अंदर स्थित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीता अंबानी
    शाहरुख खान
    रणवीर सिंह
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    नीता अंबानी

    आखिर भाई आया भाई के काम, मुकेश अंबानी ने अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया मुकेश अंबानी
    नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में दिया करोड़ों का हार, जानें कीमत बॉलीवुड समाचार
    नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास मुकेश अंबानी
    दुनिया के पाँच सबसे महँगे मोबाइल फोन, कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश मुकेश अंबानी

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान को 'पठान' में पसंद नहीं आई ये बात, खुद किया खुलासा पठान फिल्म
    'पठान' बांग्लादेश में होगी रिलीज, 8 साल बाद पड़ोसी देश में दस्तक देगी कोई भारतीय फिल्म  पठान फिल्म
    'पठान' ने हासिल किया नया मुकाम, 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई फिल्म पठान फिल्म
    शाहरुख खान की 'डंकी' में प्रियंका चहर चौधरी के साथ नजर आ सकते हैं अंकित गुप्ता बिग बॉस 16

    रणवीर सिंह

    'सर्कस' के मेकर्स पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म से गाना कॉपी करने का आरोप अल्लू अर्जुन
    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' सेंसर बोर्ड से हुई पास, फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर और गोविंदा 'आंखें' की रीमेक के लिए परफेक्ट- रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी

    प्रियंका चोपड़ा

    मिस वर्ल्ड 2000: मिस बारबाडोस ने लगाए आरोप, प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में हुई थी धांधली बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा? आलिया भट्ट
    प्रियंका चोपड़ा से राजकुमार राव तक, अपने किरदारों के कारण मानसिक तनाव में आए ये कलाकार दीपिका पादुकोण
    बॉडी डबल कौन होते हैं, फिल्मों में कैसे होता है इनका इस्तेमाल? जानिए सबकुछ ऋतिक रोशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025