LOADING...
सोनाक्षी सिन्हा पुलिस की वर्दी में फिर जमाएंगी रौब, लौटेगा 'दहाड़' का दूसरा सीजन
सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़ 2' पर आया अपडेट

सोनाक्षी सिन्हा पुलिस की वर्दी में फिर जमाएंगी रौब, लौटेगा 'दहाड़' का दूसरा सीजन

Feb 05, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस की वर्दी में देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प अनुभव था। अभिनेता गुलशन देवैया और विजय वर्मा भी इस सीरीज का अहम हिस्सा थे, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर गहन छाप छोड़ी थी। पुलिस और क्राइम पर आधारित इस सीरीज के दूसरे सीजन सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो जल्द खत्म होगा। सीरीज पर ताजा अपडेट आ गया है।

शूटिंग

राजस्थान में शुरू होगी 'दहाड़' के दूसरे सीजन की शूटिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा निर्मित 'दहाड़' दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। टीम और कास्ट इसी महीने से राजस्थान में शूटिंग शुरू करने वाली है। बताया जाता है कि निर्माता लंबे समय से दूसरी किस्त के लिए कहानी तय करने में लगे हुए थे, जो फाइनल हो चुकी है और पिछले कई महीनों से प्री-प्रोडक्शन में है। निर्माता इसे दोबारा से बड़े पैमाने पर बनाने जा रहे हैं।

सीरीज

'दहाड़' की कहानी और कास्ट

'दहाड़' का पहला सीजन मई, 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था जिसके जरिए सोनाक्षी ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी की भूमिका निभाई थी जिसे राजस्थान के सार्वजनिक शौचालयों में रहस्यमयी मौतों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। विजय ने खतरनाक सीरियल किलर का किरदार निभाया था। उनके अलावा सोहम शाह भी इसका हिस्सा थे। बता दें, 'दहाड़' बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज है।

Advertisement