NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान
    अगली खबर
    अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान
    इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान

    अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 25, 2022
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    2022 खत्म होने की कगार पर है। ये साल कई सितारों के लिए खुशियों से गुलजार रहा तो कुछ के लिए उतार-चढ़ाव भरा।

    जहां एक ओर कई सितारों के प्यार को मुकाम मिला तो वहीं कई लोगों की राह अलग हो गई।

    इसमें रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या समेत आमिर खान के भांजे और सलमान खान के भाई तक का नाम शामिल है।

    आइए जानते हैं टीवी से लेकर बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिनकी शादियां इस साल टूटी।

    #1

    ऐश्वर्या और अभिनेता धनुष

    ऐश्वर्या और धनुष ने इसी साल 17 जनवरी को तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का ऐलान किया।

    बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा है।

    बता दें कि ऐश्वर्या ने 2012 में तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म '3' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका में थे।

    #2

    हनी सिंह और शालिनी तलवार

    सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार की राहें भी शादी के 11 साल बाद अलग हो गईं।

    रैपर की पत्नी ने उन पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    शालिनी ने हनी के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए थे।

    बता दें कि हनी और शालिनी की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। दोनों ने करीब एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया था।

    #3

    आमिर अली और संजीदा शेख

    आमिर अली और अभिनेत्री संजीदा शेख की शादी के नौ साल बाद अलग हो गए थे। इस साल की शुरुआत में ये दोनों अलग हुए थे।

    कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने 2012 में शादी की थी।

    इससे पहले साल 2020 के दौरान भी आमिर और संजीदा के अलग होने की अफवाहें फैलाई गई थीं। इस खबर के सामने आते ही इन दोनों के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा था।

    #4

    राखी सावंत और रितेश

    'बिग बॉस' फेम राखी सावंत ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही पति रितेश से नाता तोड़ लिया था।

    दोनों ने 2019 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। हाल ही में मीडिया के सामने में आईं रितेश की पहली स्निग्धा प्रिया ने बताया था कि रितेश NRI और बिजनेसमैन नहीं हैं।

    वहीं, दूसरी ओर राखी ने 2018 में दावा किया था कि उनके पति बिजनेस के सिलसिले में विदेश में रहते हैं।

    #5

    चारू असोपा और राजीव सेन

    सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक की खबरें तो लंबे वक्त तक चर्चा में रहीं।

    दोनों ने एक-दूजे पर जमकर गंभीर आरोप भी लगाए। इनकी शादी में आई दरार ने दोनों के रास्ते अलग कर दिए हैं।

    हालांकि, बेटी जियाना की खातिर दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक मौका भी दिया, लेकिन इसके बावजूद भी तकरारें कम नहीं हुईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राखी सावंत
    रितेश
    चारू असोपा
    धनुष

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    राखी सावंत

    क्या राखी सावंत ने NRI संग कर ली गुपचुप शादी? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत ने बताया, आखिर क्यों नहीं शेयर कर रहीं अपने पति की तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    दीपक कलाल ने राखी सावंत पर लगाया करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप बॉलीवुड समाचार
    राखी के पति की बेइजज्ती का ननद ने लिया बदला, दीपक की हुई पिटाई, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार

    रितेश

    'बिग बॉस 15' में डबल एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए रितेश और राजीव अदातिया सलमान खान

    चारू असोपा

    अभिनेत्री चारू असोपा बनीं मां, सुष्मिता सेन बोलीं- दिवाली से पहले ही लक्ष्मी आ गई बॉलीवुड समाचार
    एक बार फिर तलाक पर पहुंचा चारू असोपा और राजीव सेन का रिश्ता बॉलीवुड समाचार

    धनुष

    अक्षय कुमार इस तरह खत्म करेंगे अपनी सात फिल्मों पर काम, जानिए उनकी योजना अक्षय कुमार
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ये पांच कलाकार कर चुके हैं हॉलीवुड में काम हॉलीवुड समाचार
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स एंडगेम' के डायरेक्टर्स ने किया धनुष को साइन, क्रिस इवांस के साथ आएंगे नजर हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025