इंस्टामार्ट से मंगाया रेडबुल, तो श्वेता तिवारी को मिली कॉकरोच; मचा बवाल
इंस्टामार्ट से रेडबुल मंगवाना अभिनेत्री श्वेता तिवारी के लिए एक बेहद खराब अनुभव साबित हुआ। उन्हें अपने ऑर्डर में रेडबुल के साथ एक जिंदा कॉकरोच मिला।
इस घटना के तुरंत बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग किया।
अपने वीडियो में उन्होंने कहा, 'तो हमने इंस्टामार्ट से रेडबुल मंगवाया और उसके साथ हमारे घर में कॉकरोच भी आ गया। ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है। ये रहा, छोटा सा।'
श्वेता ने अधिकारियों से की ये अपील
श्वेता ने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा, 'तो क्या हमें तुकाराम जी को टैग करना चाहिए? तुकाराम जी, अभी यहां हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, कृपया ध्यान दें।'
उनका यह पोस्ट ऐसे वक्त में सामने आया है, जब कमिश्नर तुकाराम रेस्टोरेंट, कैंटीन और दूसरी जगहों पर खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं।
मनोरंजन के मोर्चे पर, श्वेता को आप 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 में भी देख सकते हैं, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।