श्रद्धा कपूर ने इन फिल्मों में काम करने से किया था इनकार, एक तो हुई सुपरहिट
क्या है खबर?
श्रद्धा कपूर जल्द ही बायोपिक फिल्म 'ईथा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। 'तीन पत्ती' से करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा ने कई सफल फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज वह इंडस्ट्री की पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। हालांकि, अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर को ठुकराए हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'भूल भुलैया 2' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'
फिल्म 'भूल भुलैया 2' के निर्देशक कार्तिक आर्यन के साथ श्रद्धा को मुख्य भूमिका में लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में इस फिल्म में कियारा आडवाणी को लिया गया। आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए निर्देशक की पहली पसंद श्रद्धा थीं, लेकिन श्रद्धा ने इस ऑफर को भी संजय ना होने की वजह से ठुकरा दिया था।
#3, #4 & #5
'साइना', 'RRR' और 'औरंगजेब'
फिल्म 'साइना' के निर्माताओं की पहली पसंद श्रद्धा थीं, उनके तो पोस्टर भी सामने आ गए थे। हालांकि, बाद में श्रद्धा ने इस फिल्म को छोड़ दिया था। 'RRR' के लिए निर्माता आलिया भट्ट की जगह श्रद्धा को लेना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश यहां भी बात नहीं बन पाई। 'औरंगजेब' भी श्रद्धा को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया और 'आशिकी 2' में काम करना सही समझा।