LOADING...
कपिल शर्मा को बिश्नोई गैंग की कड़ी चेतावनी- सुधर जाओ, हमारा वक्त बर्बाद मत करो
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग

कपिल शर्मा को बिश्नोई गैंग की कड़ी चेतावनी- सुधर जाओ, हमारा वक्त बर्बाद मत करो

May 03, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई कॉमेडी शो नहीं, बल्कि एक खौफनाक वारदात है। कनाडा में कपिल के कैफे के पास एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि यह हमला चौथी बार हुआ है। वारदात के बाद हमलावरों ने कपिल शर्मा को खुली धमकी भी दी है, जिससे उनके परिवार और प्रशंसकों के बीच दहशत का माहौल है।

गोलीबारी

कपिल के कैफे के पास चलीं गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोलीबारी के नए मामले एक बार फिर सामने आए हैं, जिसका संबंध कनाडा में कपिल के 'कैप्स कैफे' से बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के अनुसार, कपिल के कैफे के ठीक बगल में स्थित एक रेस्तरां पर गोलियां चलाई गईं। फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट से ये खुलासा हुआ है।

चेतावनी

"सुधर जाओ वरना..." 

वायरल हो रहे पोस्ट में गैंग ने कपिल को चेतावनी देते हुए सुधर जाने को कहा है। आरोप लगाया गया है कि कपिल उनका समय बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही ये इशारा किया गया है कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो उनके कैफे का अंजाम भी बुरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये घटना कनाडा के सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) में एक 'चाय सुट्टा बार' के पास हुई, जो कपिल के कैफे के करीब स्थित है।

Advertisement

घटनाएं

10 जुलाई, 2025 से शुरू हुआ था फायरिंग का सिलसिला

कपिल के कैफे को निशाना बनाए जाने की पहली वारदात 10 जुलाई, 2025 को हुई थी, जब ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 'कप्स कैफे' के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद कैफे और उसके आसपास की इमारतों पर गोलियां बरसाई गई थीं। इसके ठीक बाद 7 अगस्त, 2025 को उसी स्थान पर कई राउंड फायरिंग की गई। फिर अक्टूबर के मध्य (करीब 15-16 अक्टूबर) में इस कैफे को निशाना बनाया गया। ये महज 4 महीनों के भीतर तीसरी वारदात थी।

Advertisement

निशाना

बिश्नोई नेटवर्क के निशाने पर कपिल?

अक्टूबर 2025 में हुए हमले के बाद स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली। इन लगातार होती वारदातों ने ये साफ कर दिया कि यह कोई छिटपुट घटना नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग द्वारा डराने-धमकाने का एक व्यवस्थित तरीका है। बार-बार होते हमलों और सीधेतौर पर गैंग का नाम सामने आने से अब ये मामला एक बड़े सुरक्षा संकट में बदल गया है।

Advertisement