NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्यन ड्रग्स मामला: शाहरुख की वजह से बेटे को निशाना बना रहे लोग- शत्रुघ्न
    अगली खबर
    आर्यन ड्रग्स मामला: शाहरुख की वजह से बेटे को निशाना बना रहे लोग- शत्रुघ्न
    शत्रुघ्न सिन्हा और आर्यन खान

    आर्यन ड्रग्स मामला: शाहरुख की वजह से बेटे को निशाना बना रहे लोग- शत्रुघ्न

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 13, 2021
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में जब से उनकी गिरफ्तारी हुई है, वह लगातार चर्चा में हैं।

    दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आर्यन से कहीं ज्यादा, उनके पिता शाहरुख खान निशाने पर हैं। अब बॉलीवुड में शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने इस केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि कुछ लोग शाहरुख से बदला ले रहे हैं।

    आइए जानते हैं शत्रुघ्न ने क्या कहा।

    बयान

    बॉलीवुड में डरपोक लोग भरे हुए हैं- शत्रुघ्न

    ईटाइम्स ने शत्रुघ्न से पूछा कि इंडस्ट्री एकजुटता दिखाने और शाहरुख का समर्थन करने से परहेज क्यों कर रही है? इस पर उन्होंने कहा, "बात यह है कि कोई भी आगे नहीं आना चाहता। हर कोई यही सोचता है कि ये दूसरे की समस्या है, क्यों पचड़े में पड़ना?

    शत्रुघ्न ने कहा, "सब यही सोचते हैं कि जिसकी लड़ाई है, वह लड़ता रहे। इस इंडस्ट्री में डरपोक लोग भरे हुए हैं। गोदी मीडिया की तरह ही वे गोदी कलाकार हैं।"

    दो टूक

    शत्रुघ्न ने कहा- शाहरुख का बदला आर्यन से ले रहे लोग

    जब शत्रुघ्न से पूछा गया कि क्या शाहरुख को धर्म के आधार पर टारगेट किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने इस विषय का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो सही नहीं है।"

    शत्रुघ्न ने कहा, "मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे नाम भी हैं, लेकिन कोई उनके बारे में बात नहीं कर रहा है। जब आखिरी बार ऐसा हुआ था तो फोकस दीपिका पादुकोण पर था, जबकि और भी लोगों के नाम सामने आए थे।"

    सपोर्ट

    बॉलीवुड की इन हस्तियों ने किया आर्यन का समर्थन

    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सलमान और करण जौहर शाहरुख के घर पहुंचे थे। सुनील शेट्टी से लेकर ऋतिक रोशन, हंसल मेहता, पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सोमी अली जैसी बॉलीवुड की कई हस्तियां शाहरुख के साथ हैं।

    रवीना टंडन ने आर्यन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'शर्मिंदगी से भरी राजनीति खेली जा रही है। यह एक युवा लड़के की जिंदगी और भविष्य है, जिससे लोग खिलवाड़ कर रहे हैं। सचमुच दिल टूटने वाली बात है।'

    जानकारी

    कब और क्यों हुई आर्यन खान की गिरफ्तारी?

    NCB ने मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान को 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था।

    क्रूज से कोकीन पांच ग्राम M.D, 21 ग्राम चरस, MDM की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये नकद जब्त किए किए गए थे।

    3 अक्टूबर को NCB ने आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार किया था। आर्यन पर ड्रग्स का सेवन करने से लेकर ड्रग्स खरीदने के भी आरोप हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    रवीना भी आर्यन खान के समर्थन में उतरीं, बोलीं- उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो शाहरुख खान
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज अक्षय कुमार
    ड्रग्स मामला: अदालत ने खारिज की आर्यन खान की जमानत याचिका, जेल भेजे गए शाहरुख खान
    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का निर्देशन करेंगे शशांक खेतान करण जौहर

    शाहरुख खान

    कोरोना के चलते शाहरुख के 'टेड टॉक्स इंडिया 3' को 2022 तक के लिए टाला गया बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने दो साल बाद की इंस्टाग्राम पर वापसी इंस्टाग्राम
    शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म में नयनतारा के बाद सान्या मल्होत्रा शामिल हुईं- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहीं शाहरुख की बेटी सुहाना? करण जौहर

    सोशल मीडिया

    नवाजुद्दीन को एमी अवॉर्ड्स में मिला नॉमिनेशन, कंगना ने बताया 'दुनिया का बेस्ट एक्टर' बॉलीवुड समाचार
    ट्विटर में मिलेंगे कई नए फीचर्स, जल्द 280 कैरेक्टर्स से ज्यादा में कर पाएंगे ट्वीट ट्विटर
    इन पुराने एंड्रॉयड फोन्स में नहीं मिलेगा व्हाट्सऐप सपोर्ट, कंपनी ने दी जानकारी व्हाट्सऐप
    ट्विटर पर बेहतर क्वॉलिटी में दिखेंगे वीडियोज, कई बदलाव कर रही है कंपनी ट्विटर

    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन अभिनीत 'शहजादा' से बाहर हुईं एकता कपूर एकता कपूर
    मलयालम फिल्म 'होम' का बनेगा हिन्दी रीमेक, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट करेगी निर्माण बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT' फेम जीशान खान और रेहाना पंडित ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    नेहा शर्मा की फिल्म 'आफत-ए-इश्क' 29 अक्टूबर को ZEE5 पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025