'कॉकटेल 2' से 'बंधु 2.0' गाना जारी, शाहिद-कृति और रश्मिका ने किया धमाकेदार डांस
क्या है खबर?
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' से नया गाना जारी हुआ है। इस बार निर्माताओं ने किसी ओरजिनल गाने को रिलीज करने की बजाए रीमेक गाने को जारी किया है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है। गाने को 'बंधु 2.0' शीर्षक दिया गया है, जो सैफ अली खान अभिनीत 'कॉकटेल' (2012) का लोकप्रिय गाना था। रीक्रिएटेड गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका फुल मस्ती के साथ धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं।
प्रतिक्रिया
रीमेक गाने के दीवाने हुए फैंस, तारीफों की आई बाढ़
'बंधु 2.0' गाने को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने मिलकर आवाज दी है। इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं और प्रीतम ने संगीत दिया है। गाने का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। गाने की शुरुआत में शाहिद मजेदार अंदाज में कहते हैं, 'रीमेक गाना मत करो, जनता ट्रोल कर देगी।' हालांकि कृति और रश्मिका उनकी नहीं सुनती और गाने पर डांस करती हैं। उधर गाना जारी होते ही फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
WE ARE OUT OF CON-TROLL.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) June 17, 2026
Cocktail 2 in theatres 19th June. https://t.co/UOGAD0Xglj