NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, साथ थीं लाखों रुपये की घड़ियां- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, साथ थीं लाखों रुपये की घड़ियां- रिपोर्ट

    शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, साथ थीं लाखों रुपये की घड़ियां- रिपोर्ट
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 12, 2022, 05:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, साथ थीं लाखों रुपये की घड़ियां- रिपोर्ट
    मुंबई एयरपोर्ट पर रोके गए शाहरुख खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    शाहरुख खान वो चेहरा हैं जिनकी वजह से दुनियभर में लोग बॉलीवुड को पहचानते हैं। दुनियाभर में शाहरुख के करोड़ों प्रशंसक हैं। उनकी दौलत और शोहरत की हर तरफ चर्चा होती है। हालांकि, यही दौलत और शोहरत कई बार सितारों पर भारी पड़ जाती है। शनिवार को शाहरुख जब दुबई से मुंबई लौटे तो वे कस्टम अधिकारियों के निशाने पर आ गए। यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख को एयरपोर्ट पर रोका गया हो।

    शाहरुख के पास थीं करीब 18 लाख की घड़ियां

    टाइम्स नाऊ की खबर के अनुसार शनिवार को जब शाहरुख मुंबई लौटे तो कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। शाहरुख के पास कई मंहगी घड़ियां थीं जिनकी कीमत करीब 17.86 लाख रुपये थी। शाहरुख ने जांच में अधिकारियों का सहयोग किया और अपने द्वारा लाए गए सामान की कस्टम ड्यूटी का भुगतान किया। खबर के अनुसार शाहरुख 6.88 लाख की कस्टम ड्यूटी का भुगतान करने के बाद एयरपोर्ट से निकले।

    कल ही दुबई में शाहरुख को किया गया था सम्मानित

    शाहरुख शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में शामिल होने के लिए दुबई में थे। यहां शाहरुख को 'ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव' पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान शाहरुख को सिनेमा और संस्कृति के प्रतिनिधित्व में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस कार्यक्रम में शाहरुख के प्रशंसकों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुरस्कार लेने के बाद शाहरुख ने उनको संबोधित भी किया। शाहरुख ने यहां अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की।

    अमेरीका में अकसर एयरपोर्ट पर रोके गए शाहरुख

    शाहरुख का एयरपोर्ट पर रोका जाना चर्चा का विषय बन जाता है। कुछ साल पहले तक उनका अमेरीका में अलग-अलग एयरपोर्ट पर कई बार रोके गए थे। इससे पहले अमेरीका में शाहरुख के एयरपोर्ट पर रोके जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की सूची में एक आतंकी का नाम भी शाहरुख खान था। बार-बार रोके जाने पर शाहरुख द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया था।

    चर्चा में हैं शाहरुख की आने वाली ये फिल्में

    शाहरुख की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 'पठान' का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। 2 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके बाद जून में शाहरुख एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' में दिखाई देंगे। दिसंबर में उनकी फिल्म 'डंकी' आएगी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में रहेंगी।

    पोल
    आपको शाहरुख खान की किस फिल्म का इंतजार है?
    पठान
    65.25%
    जवान
    34.75%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़िए:

    पठान: शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी, ऐक्शन में दिखे कलाकार

    यह भी पढ़िए:

    शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले विवादों में आई, लगा कहानी चोरी करने का आरोप

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहरुख खान

    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023