LOADING...
शाहरुख खान बने मर्सिडीज-बेंज V-क्लास के मालिक, कीमत जानकर लगेगा झटका
शाहरुख खान ने खरीदी शानदार लग्जरी कार

शाहरुख खान बने मर्सिडीज-बेंज V-क्लास के मालिक, कीमत जानकर लगेगा झटका

Mar 30, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

फिल्मी सितारों का लग्जरी कारों के प्रति लगाव हमेशा से देखने को मिलता है। भारत में अगर कोई कार लॉन्च होती है, तो फिल्मी सितारों या बड़ी हस्तियों द्वारा इसे लेना कोई बड़ी बात नहीं। इसी क्रम में, शाहरुख खान ने 2026 में लॉन्च मर्सिडीज-बेंज V-क्लास को अपने गैराज में शामिल किया है। बता दें, शाहरुख से पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को यही कार तोहफे में दी थी। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है।

कीमत

मर्सिडीज-बेंज V-क्लास की कीमत और फीचर

टाइम्स नाउ के मुताबिक, 30 मार्च की सुबह काले रंग की मर्सिडीज-बेंज V-क्लास को शाहरुख के किराए के घर, पूजा कासा के बाहर खड़ी देखा गया। दरअसल, उनके 'मन्नत' वाले घर में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। भारत में मर्सिडीज-बेंज V-क्लास को मार्च, 2026 में उतारा गया है। कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट 1.4 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX एंकर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

संग्रह

पहले से इन कारों के मालिक हैं शाहरुख खान

मर्सिडीज-बेंज V-क्लास के आने से पहले, 2025 तक शाहरुख के गैराज में कई लग्जरी कारें मौजूद हैं। इनमें रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, BMW 7 सीरीज, लेक्सस LM 350H, बुगाटी वेरॉन और BMW आई 8 जैसी महंगी कारों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कार कलेक्शन की कुल कीमत 30-50 करोड़ रुपये है। काम की बात करें, तो शाहरुख इन दिनों आगामी फिल्म 'किंग' में व्यस्त चल रहे हैं। यह क्रिसमस, 2026 पर आएगी।

Advertisement