Page Loader
'जवान' का जबरदस्त उत्साह, फिल्म रिलीज का जश्न मनाने साथ आएंगे 85,000 प्रशंसक 
शाहरुख खान की 'जवान' का जबरदस्त उत्साह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

'जवान' का जबरदस्त उत्साह, फिल्म रिलीज का जश्न मनाने साथ आएंगे 85,000 प्रशंसक 

Sep 01, 2023
02:14 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'जवान' न सिर्फ शाहरुख खान, बल्कि साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। 'जवान' का उत्साह दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब खबर है कि 7 सितंबर को शाहरुख के 85,000 से अधिक प्रशंसक फिल्म रिलीज का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे।

बयान 

शाहरुख ने बनाया ये रिकॉर्ड

शाहरुख के फैन क्लब 'SRK यूनिवर्स' ने भारत के 300 से अधिक शहरों में 'जवान' के लिए फैन शो आयोजित किए हैं, जो किसी भी हिंदी फिल्म स्टार के लिए एक रिकॉर्ड है। SRK यूनिवर्स के सह-संस्थापक यश परयानी ने पिंकविला से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "SRK यूनिवर्स भारत के 300 से अधिक शहरों में जवान के कई शो आयोजित कर रहा है। हम पहले दिन 85,000 शाहरुख खान प्रशंसकों की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।"

जवान 

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान की फिल्म की 1 घंटे में 20,000 टिकट बिक गई हैं। फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। इसमें नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो भी है। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।