Page Loader
फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू, शाहरुख खान ने वीडियो साझा कर दी जानकारी  
शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू (तस्वीर: X/@iamsrk)

फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू, शाहरुख खान ने वीडियो साझा कर दी जानकारी  

Sep 01, 2023
12:17 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की 'जवान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जहां 31 अगस्त को रिलीज हुआ 'जवान' का ट्रेलर सोशल मीडिया छाया हुआ है तो वहीं अब निर्माताओं ने भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शाहरुख ने खुद एक वीडियो साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। बता दें, विदेशों में कुछ समय पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी।

जवान 

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लोगों के कमेंट पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपकी और मेरी बेकरारी खत्म हुई। जवानों के लिए एडवांस बुकिंग अब लाइव है तो अभी अपने टिकट बुक करें।' फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो