सामंथा रुथ प्रभु मुख्यमंत्री विजय को मानती हैं अपना 'लकी चार्म', बांधें तारीफों के पुल
क्या है खबर?
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की तारीफ करती नहीं थक रही हैं। अभिनेत्री ने रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' होस्ट करते वक्त अभिनेता की कड़ी मेहनत को खूब सराहा। जब उनसे पूछा गया कि उनके पसंदीदा को-स्टार कौन हैं तो उन्होंने विजय को अपना 'लकी चार्म' बताया। सामंथा ने कहा, "अपने करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़कर राजनीति में आना कोई आसान फैसला नहीं है।"
सामंथा
3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ किया है काम
सामंथा ने एपिसोड के दौरान कहा, "विजय मेरे लकी चार्म हैं। मैंने उनके साथ 3 सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।"
दोनों कलाकारों ने एक साथ 'कथी' (2014), 'थेरी' (2016) और 'मर्सल' (2017) में काम किया और प्रशंसकों का खूब प्यार बटोरा।
तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं थीं और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इनमें से 'मर्सल' की कमाई 250 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी।
बयान
विजय प्रेरणा के स्रोत हैं- सामंथा
सामंथा ने विजय के राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की।
अभिनेत्री ने कहा, "एक इंसान के तौर पर विजय प्रेरणा के स्रोत हैं। करोड़ों प्रशंसक होने के बावजूद, शांत रहकर, एकाग्रता के साथ और पर्दे के पीछे रहकर कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने एक नेता बनने और शासन-कार्य संभालने का रास्ता चुना।"
उनके हिसाब से विजय ने राजनीती में उतरने का बिलकुल सही समय चुना है। इस बातचीत से सामंथा का विजय के प्रति सम्मान साफ झलकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Actress #SamanthaRuthPrabhu speaks about #CMJosephVijay pic.twitter.com/bpYqKPjwzH
— Star Talkies (@startalkies_ofl) October 22, 2026