'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी, रोहित शेट्टी ने दर्शकों को दिया ये खास संदेश
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी का स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है। शो की शूटिंग पिछले काफी समय से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। इस जानकारी को खुद रोहित ने अपने दर्शकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है और उन्हें शो को लेकर एक खास संदेश भी दिया है। वहीं प्रतियोगियों ने भी शूटिंग से जुड़े दिल छू लेने वाले पल साझा किए।
पोस्ट
रोहित ने शूटिंग सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की
'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग खत्म होने पर रोहित ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'व्यस्त... थका देने वाला... शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण... लेकिन एक शानदार शेड्यूल का अंत हुआ। मैं अपने दर्शकों से गर्व से कह सकता हूं कि यह खतरों के खिलाड़ी का एक अभूतपूर्व सीजन होने वाला है... केपटाउन से मुंबई के लिए विदाई... एक्शन जारी है...।' उनकी पोस्ट ने दर्शकों को शो के प्रति बेहद उत्साहित कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Rohit Shetty Confirms The end of Shedule #kkk15 Guess who's the winner 🏆⚡? pic.twitter.com/9RbWlxYBdt
— Bigg Boss 20 Khabri 👁️ (@BB19Khabri) June 22, 2026
आभार
अविनाश तिवारी ने दिखाए यादगार पल
'बिग बॉस 18' के प्रतियोगी रहे अविनाश तिवारी ने शूटिंग के दौरान के कुछ यादगार पल साझा किए। उन्होंने रोहित का आभार जताते हुए लिखा, 'सर- आप सचमुच एक अनमोल इंसान हैं। आपका मार्गदर्शन, बुद्धिमत्ता और अटूट भावना प्रेरणादायक रही। मैंने आपसे सेट पर और सेट के बाहर भी बहुत कुछ सीखा है।' शो में हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, ओरी, गौरव खन्ना और जैस्मिन भसीन जैसे सितारे भी शामिल रहे। प्रीमियर तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।