बिग बॉस 20: अपने घर पर हुई फायरिंग पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी शनिवार को 'बिग बॉस 20' पर 'वीकेंड का वार' के होस्ट बनकर आए। इस बीच उन्होंने अपने 'नो फिल्टर' अंदाज में प्रतियोगियों को कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया। पिछले 2 सालों में मुंबई में रोहित समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटनाएं हुई। ऐसे में एपिसोड के दौरान उन्होंने पहली बार अपने घर पर गोली चलने की घटना का जिक्र किया।
रोहित
रोहित ने मजाकिया अंदाज में किया घटना का जिक्र
इस साल के फरवरी महीने में रोहित के जुहू स्थित घर पर 5 राउंड फायर किए गए थे। उन्होंने 'बिग बॉस' के हालिया एपिसोड के दौरान, घटना का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना, इसके बारे में बात की।
रोहित ने यंग डीएसए, स्काउट ओपी और आसिफ खाने को गुंडों जैसे अन्य प्रतियोगियों की तरफ बढ़ने की आदत बदलने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, तुम क्या गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो?"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Rohit Shetty sir’s comment makes sm sense now 😭 He wasn't talking abt the BB game, he meant the literal firing incident outside involving Tiger Shroff These contestants are acting like fake gangsters inside while real stuff is happening outside#QaziTouqeer#BiggBoss20#BB20 pic.twitter.com/wbhZU1EnXc
— 🤍JK🤍 (@JunaidKhan12865) October 25, 2026
फायरिंग
सलमान और टाइगर भी हुए हमले का शिकार
रोहित के अलावा शो के मुख्य होस्ट सलमान खान के घर पर भी गोलीबारी की घटना हुई है। 2025 में उनके बांद्रा स्थित घर पर गोलियां चली थीं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
उन्हें अक्सर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई धमकियां मिलती हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर भी गोलियां बरसाई गईं थीं, जिसमें उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए थे।
इन घटनाओं से बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा होता है।