NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शिल्पा शेट्टी को रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में राहत, कोर्ट ने कहा- अभिनेत्री इसमें भागीदार नहीं
    अगली खबर
    शिल्पा शेट्टी को रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में राहत, कोर्ट ने कहा- अभिनेत्री इसमें भागीदार नहीं
    रिचर्ड गेरे किस मामले में शिल्पा शेट्टी कसूरवार नहीं, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    शिल्पा शेट्टी को रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में राहत, कोर्ट ने कहा- अभिनेत्री इसमें भागीदार नहीं

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 11, 2023
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से उस किसिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं, जिसके चलते उन्हें लोगों की खूब आलोचनाएं सहनी पड़ीं।

    कई लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया।

    यह मामला 2007 का है, जब अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने सार्वजनिक रूप से शिल्पा को किस कर लिया था।

    अब इस मामले में शिल्पा ने चैन की सांस ली है। दरअसल, कोर्ट को उनके खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं मिला है।

    फैसला

    अभिनेत्री ने किस नहीं किया था- कोर्ट

    मुंबई की एक अदालत ने कहा, "इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं है। अभिनेत्री ने किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था। ऐसे में वह इसमें भागीदार नहीं थीं।"

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा, "सड़क पर या सार्वजनिक परिवहन पर महिला के साथ छेड़छाड़ होने पर या इस तरह के किसी भी मामले में एक महिला को भागीदार के रूप में नहीं देखा जा सकता है।"

    मामला

    जानिए क्या था मामला

    शिल्पा 2007 में राजस्थान में आयोजित एक एड्स जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं, जहां उन्हें सार्वजनिक मंच पर गेरे ने गले लगाकर किस कर लिया और यह किस का किस्सा खूब सुर्खियों में रहा।

    कुछ वर्गों ने इसे अश्लील और देश की संस्कृति का अपमान बताया था। जयपुर, अलवर और गाजियाबाद में अभिनेत्री के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

    राजस्थान में भी शिल्पा और गेरे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

    बरी

    जनवरी 2022 में अदालत ने शिल्पा को किया था मुक्त

    जनवरी 2022 में मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिल्पा को यह कहते हुए आरोप मुक्त कर दिया था कि वह गेरे की हरकत की शिकार हैं।

    शिल्पा पर आरोप लगा कि उन्हें किस किया गया तो उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। इस पर कोर्ट ने कहा था कि यह कल्पना की किसी भी सीमा तक उन्हें किसी अपराध की साजिशकर्ता या अपराधी नहीं बनाता है।

    3 अप्रैल, 2023 को कोर्ट ने शिल्पा को बरी करने के आदेश को बरकरार रखा था।

    आने वाले प्रोजेक्ट्स

    शिल्पा की आने वाली सीरीज और फिल्में

    शिल्पा अब रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।

    वह पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' का भी हिस्सा हैं।

    शिल्पा के खाते से 'सुखी' नाम की एक फिल्म भी जुड़ी है। पिछले साल उन्होंने इससे अपनी पहली झलक प्रशंसकों के साथ साझा कर इस फिल्म का ऐलान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    गाड़ी लंबे समय तक बंद रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कार
    अमिताभ बच्चन ने कहा था- नहीं चलेगा 'कजरा रे', हिट हुआ तो मांगी निर्देशक से माफी अमिताभ बच्चन

    शिल्पा शेट्टी

    अश्लील फिल्म मामला: अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा राज कुंद्रा
    'सुपर डांसर 4' के सेट पर वापसी के लिए तैयार शिल्पा शेट्टी, शुरू की शूटिंग राज कुंद्रा
    वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हुईं फराह खान सोशल मीडिया
    दिल्ली के बिजनेसमैन ने लगाया राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप राज कुंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    रवीना टंडन पद्मश्री मिलने के बाद हुईं ट्रोल्स का शिकार, बोलीं- उन्हें बस ग्लैमर दिखता है रवीना टंडन
    शाहिद कपूर और कृति सैनन की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर जारी, पहली बार साथ आएंगे नजर शाहिद कपूर
    क्या वरुण धवन के साथ 'मानाडु' के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे रवि तेजा?  वरुण धवन
    फिल्म निर्माता राहत शाह काजमी को पाकिस्तानी अभिनेता के चलते बदलना पड़ा अपना नाम, जानिए वजह अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025