LOADING...
रवीना टंडन की खौफनाक आपबीती- फाेन छीना, चौकीदार को पीटा और घर में जबरन घुसा आदमी
रवीना टंडन ने सुनाई उस रात की खौफनाक आपबीती

रवीना टंडन की खौफनाक आपबीती- फाेन छीना, चौकीदार को पीटा और घर में जबरन घुसा आदमी

May 17, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रवीना टंडन ने साल 2024 में हुए उस खौफनाक भीड़ के हमले को याद किया, जब उनके घर के बाहर भारी हंगामा हुआ था। उन्होंने बताया कि उस रात जब बाहर उग्र भीड़ खड़ी थी, तब एक घुसपैठिया जबरन उनके घर के अंदर घुस आया था, जिसका उन्होंने खुद डटकर सामना किया था। अभिनेत्री ने खुलासे करते हुए इस पूरी घटना को एक सोची-समझी साजिश और उगाही की योजना करार दिया है। क्या कुछ बोलीं रवीना, आइए जानते हैं।

सच

"CCTV नहीं होता तो सच कभी सामने नहीं आता..."

ईटाइम्स से रवीना बोलीं, "CCTV कैमरों की वजह से तुरंत सच सामने आ गया, जबकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल करने की पूरी कोशिश की थी। पुलिस जांच में भी साफ हुआ कि पूरा हंगामा पैसे ऐंठने की साजिश था।" सड़क पर उतरने के सवाल पर रवीना ने साफ किया, "भीड़ मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रही थी। बच्चे घर पर अकेले थे, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए मुझे सामने आना पड़ा।"

वायरल वीडियो

वायरल वीडियो का दावा निकला था झूठा

एक वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि रवीना के ड्राइवर ने एक महिला को टक्कर मारी और विरोध करने पर अभिनेत्री ने मारपीट की।हालांकि, खार स्थित उस इमारत के आस-पास के CCTV फुटेज से, जहां ये घटना हुई थी, साफ हो गया कि कुछ महिलाएं अभिनेत्री की कार के बेहद करीब जरूर थीं, लेकिन गाड़ी से उन्हें कोई टक्कर नहीं लगी थी। इसके बावजूद वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई और मामला हंगामे में बदल गया।

Advertisement

खुलासा

"मैं रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराऊंगी"

रवीना ने बताया, "मेरा ड्राइवर अकेला था और वो लोग मेरे घर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। जब ड्राइवर ने उनका फोन नीचे किया तो महिला चिल्लाने लगी कि 'तुमने मुझे कैसे छुआ? मैं पुलिस बुलाकर रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराऊंगी।' मुझे डर था कि कहीं मेरा बेकसूर ड्राइवर झूठे केस में जेल न चला जाए, इसलिए मैं एक महिला होने के नाते उस महिला से बात करने खुद बाहर गई थी।"

Advertisement

धमकी

रवीना को मिली थी ड्राइवर की लाश देने की धमकी

रवीना ने बताया कि जैसे ही वो बाहर आईं, 30 आदमियों की उग्र भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ड्राइवर ने उन्हें गेट के अंदर सुरक्षित किया, लेकिन वो खुद बाहर छूट गया और भीड़ उसे बेरहमी से पीटने लगी। रवीना ने हिम्मत दिखाकर गेट खोला और ड्राइवर को घसीटकर अंदर ले आईं। भीड़ ने धमकी दी कि अगर ड्राइवर को उन्हें नहीं सौंपा तो अगले दिन उसकी लाश मिलेगी। रवीना ने बताया कि ड्राइवर उनके लिए उनके बेटे जैसा है।

हिम्मत

रवीना ने घर में घुसे शख्स को कॉलर पकड़कर फेंका बाहर

रवीना ने कहा, "अगर मैं अपने ड्राइवर को बाहर छोड़ देती तो वो उसे जान से मार देते। उन्होंने हमारे चौकीदार को भी पीटा। उस रात 30 आदमियों को रोकने के लिए सिर्फ 3 महिलाएं (मैं और मेरी 2 मेड) थीं। जब मैंने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा फोन छीन लिया। यहां तक कि एक आदमी मेरे घर के अंदर घुस आया था, जिसे मैंने खुद उसकी कॉलर पकड़कर घर से बाहर फेंका।"

जानकारी

रवीना ने बांद्रा की सुरक्षा पर जताई चिंता

रवीना टंडन ने कहा कि मुंबई का बांद्रा इलाका अब पहले जैसा सुरक्षित नहीं रहा। उन्होंने सैफ अली खान और आदित्य रॉय कपूर के घर में हुई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब मशहूर हस्तियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement