LOADING...
रैपर हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी, दर्ज हुआ मामला
हनी सिंह के कॉन्सर्ट में नियमों की धज्जियां उड़ीं

रैपर हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी, दर्ज हुआ मामला

Mar 31, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

रैपर हनी सिंह अपने लाइव कॉन्सर्ट के चलते एक बार फिर खबरों में हैं। दरअसल, 28 मार्च को मुंबई के MMRDA ग्राउंड में उनके लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची। जहां फैंस कॉन्सर्ट का आनंद उठा रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन किया गया। नतीजन, सुरक्षा खामियों और नियमों की अनदेखी करने के चलते पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वजह

कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट का किया गया इस्तेमाल

रैपर के कॉन्सर्ट में कथित तौर पर अवैध लेजर लाइटों के इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। बता दें कि एयरपोर्ट जोन के पास ऐसी लाइटों का इस्तेमाल विमानन सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। पुलिस की ओर से पहले ही आयोजकों को निर्देश दिया गया था कि एयरपोर्ट जोन के आसपास इन लाइटों का इस्तेमाल नहीं किया जाए, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कॉन्सर्ट की एक झलक

Advertisement

कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज

उधर कॉन्सर्ट में नियमों का उल्लंघन करने की बात सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कॉन्सर्ट से जुड़े आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बताया गया था कि इवेंट में करीब 12,000 लोग शामिल होंगे, लेकिन 18,000 से 20,000 के बीच लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल, मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement