Page Loader
रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट
रणवीर सिंह होंगे 'सिंघम अगेन' का हिस्सा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@itsrohitshetty)

रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट

Jan 17, 2023
09:53 pm

क्या है खबर?

निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, रणवीर सिंह भी इस फिल्म में शामिल हो गए हैं। हालांकि, अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। रोहित ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि दीपिका पादुकोण भी 'सिंघम अगेन' का हिस्सा होंगी। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2023 में शुरू होगी। यह फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रणवीर

पहले भी कई बार साथ आ चुके हैं अजय और रोहित

'सिंघम अगेन' से पहले अजय और रोहित कई बार साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्में दी हैं। 'सिंघम' (2011) और 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'सिंघम' में अजय के साथ काजल अग्रवाल तो 'सिंघम रिटर्न्स' में करीना कपूर नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर 'बाजीराव सिंघम' की भूमिका निभाई थी। वहीं रोहित की 'सिंबा' में रणवीर नजर आए थे।