Page Loader
'एनिमल' की सफलता के बाद रणबीर ने बदला लुक, 'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुटे
'लव एंड वॉर' के लिए रणबीर कपूर ने बदला अपना लुक

'एनिमल' की सफलता के बाद रणबीर ने बदला लुक, 'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुटे

Feb 01, 2024
12:35 pm

क्या है खबर?

'एनिमल' की अपार सफलता के बाद अब अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुट गए हैं। इसमें वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म में विक्की कौशल भी होंगे। 'लव एंड वॉर' के निर्देशन की कमान संजय लीला भंसाली ने संभााली है। हाल ही में रणबीर को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया था। इस दौरान अभिनेता क्लीन शेव लुक में नजर आए।

वीडियो

रणबीर और भंसाली का दूसरा सहयोग

प्रशंसक रणबीर के नए लुक से अंदाजा लगा रहे हैं कि यह अभिनेता ने फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए लिया है। रणबीर के इस लुक ने लोगों को 'बर्फी' में उनके किरदार की याद दिलाई है। फैंस अब अटकलें लगा रहे हैं कि अभिनेता 'लव एंड वॉर' में एक बार फिर अपने 'बर्फी' वाले लुक में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 'सांवरिया' के बाद यह रणबीर और भंसाली की दूसरी साझेदारी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो