रणबीर कपूर की 'रामायण' पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया बड़ा ऐलान
क्या है खबर?
रणबीर कपूर अभिनीत पौराणिक फिल्म 'रामायण' के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है। इस खास फैसले का ऐलान दशहरा के अवसर पर किया गया है।
ऐलान
क्या बोले बंगाल के मुख्यमंत्री?
दशहरा के अवसर पर समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि फिल्म 'रामायण' को राज्य में टैक्स-फ्री कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 'द केरला स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' की तरह ही 'रामायण' पर भी यही नियम लागू होगा।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में हमें भगवान श्री कृष्ण, अर्जुन और 'महाभारत' जैसे पौराणिक विषयों पर आधारित फिल्में देखने को मिलेंगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, "The Ramayana film has been made tax-free. The Kerala Story, The Kashmir Files, and The Bengal Files—all of these will be (or have been) made tax-free, and the same will apply to Ramayana. In the days to come, we will see… pic.twitter.com/rt8T5IKt3b
— ANI (@ANI) October 20, 2026
एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' की धांसू शुरुआत
रणबीर-यश की फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 4.78 करोड़ रुपये बटोरे, जिसमें महाराष्ट्र (1.41 करोड़) और दिल्ली (1.39 करोड़) का सबसे बड़ा योगदान रहा।
हैदराबाद के प्री-रिलीज इवेंट में यश ने खुलासा किया कि सह-निर्माता नमित मल्होत्रा ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए अपनी पूरी प्रतिष्ठा और संपत्ति दांव पर लगा दी है। उन्होंने सभी से फिल्म का समर्थन करने की खास अपील की।
स्टारकास्ट
'रामायण' में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं, वहीं लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय भी इस भव्य प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं।
बता दें कि यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।