'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में दिखाया कमाल, पूरे भारत में बिके 90,000 से ज्यादा टिकट
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' के लिए एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू हुई। बुधवार दोपहर 12 बजे तक, रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ने पूरे भारत में 90 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर ली है और रिलीज से पहले मोटी कमाई भी कर ली है। फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल और सनी देओल समेत कई सितारे हैं। यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
प्रदर्शन
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने की शानदार शुरुआत
NDTV के मुताबिक, 'रामायण' ने दोपहर तक 3,542 शो के लिए 91,125 टिकटों की बिक्री कर ली है। इसी के साथ 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी हो गया है।
बिना ब्लॉक सीटों के साथ कमाई का आंकड़ा करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।
बिक्री के मामले में दिल्ली-NCR सबसे आगे रहा, जहां इसकी कमाई अब तक 1.50 करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर मुंबई (1.08 करोड़) और तीसरे नंबर पर पुणे (29.65 लाख) है।
फायदा
हिंदी संस्करण से मिल रहा सबसे बड़ा फायदा
'रामायण' के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में हिंदी संस्करण का सबसे बड़ा याेगदान है। इसने 5.07 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कुल कमाई का लगभग 95 प्रतिशत है।
कन्नड़ भाषा में फिल्म 27.11 लाख कमा चुकी है। उसके बाद तेलुगु संस्करण है, जिसने 48,700 रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी अभी 12 प्रतिशत है।
चूकि फिल्म की रिलीज में अभी 15 दिन बाकी हैं, जिससे एडवांस बुकिंग में भारी उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।