Page Loader
राजकुमार राव की OTT पर मौजूद 5 शानदार फिल्में, IMDb पर रेटिंग भी कमाल
राजकुमार राव की 5 जबरदस्त फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rajkummar_rao)

राजकुमार राव की OTT पर मौजूद 5 शानदार फिल्में, IMDb पर रेटिंग भी कमाल

Jul 11, 2025
06:33 am

क्या है खबर?

अभिनेता राजकुमार राव फिल्म 'मालिक' के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसमें वह एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। एक ओर जहां इसमें उनका धुआंधार अंदाज सुर्खियां बटोर रहा हैं, वहीं उनकी शानदार डायलॉगबाजी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। राजकुमार कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाकर दर्शकों को अपना मुरीद बना चुके हैं। आज हम आपको उनकी OTT पर मौजूद उन 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी IMDb रेटिंग भी तगड़ी है।

#1

'शाहिद'

राजकुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की थी और सालों कड़ी मेहनत की। उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' में मुख्य भूमिका निभाई थी। 2012 में आई यह फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई। इसने न केवल समीक्षकों की तारीफ पाई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया, बल्कि 8.2 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म ने राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिलाया। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।

#2

'न्यूटन'

राजकुमार की फिल्म 'न्यूटन' उस वक्त बॉक्स-ऑफिस पर वो सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, जिसकी वो हकदार थी, लेकिन इस फिल्म की तारीफ खूब हुई थी। 'न्यूटन' की कहानी है नूतन कुमार नाम के एक सरकारी अफसर की, जो ईमानदारी से काम करता है। उसका नाम थोड़ा पुराना लगता है, इसलिए लोग उसे मजाक में 'न्यूटन' कहते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में राजकुमार संग पंकज त्रिपाठी नजर आए थे। IMDb पर इसकी रेटिंग 7.6 है।

#3

'ट्रैप्ड'

जब भी राजकुमार के करियर की बेहतरीन फिल्मों की बात होती है तो उनकी फिल्म 'ट्रैप्ड' का जिक्र जरूर होता है। यह एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का अपने ही फ्लैट में कैद हो जाता है और फिर उसे बाहर निकलने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.5 है। ZEE5 पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

#4 और #5

'स्त्री' और 'श्रीकांत'

राजकुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर है। इसे 7.5 रेटिंग मिली है। उधर नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोले की बायाेपिक 'श्रीकांत' में भी राजकुमार ने कमाल कर दिया था। 7.4 रेटिंग वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देखी जा सकती है।