LOADING...
विजय के मुख्यमंत्री बनने से जलते हैं थलाइवा? बोले- रजनी इतना घटिया इंसान नहीं, जो जले
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बोले रजनीकांत

विजय के मुख्यमंत्री बनने से जलते हैं थलाइवा? बोले- रजनी इतना घटिया इंसान नहीं, जो जले

May 17, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद खुद को लेकर उड़ रही अफवाहों पर सुपरस्टार रजनीकांत ने पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुप्पी तोड़ी है। थलाइवा ने साफ शब्दों में कहा कि वो राजनीति में नहीं हैं और ना ही वह इतने घटिया इंसान हैं, जो फालतू की बातें करें। इसके साथ ही उन्होंने थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जलन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

ट्रोलिंग

रजनीकांत की खामोशी पर उठे थे सवाल

रजनीकांत ने ये कदम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उठाया है, जिसमें TVK और विजय ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नतीजों के बाद रजनीकांत की खामोशी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं। कुछ लोगों का मानना था कि वो चुनाव परिणामों से खुश नहीं हैं, जबकि कुछ ने दावा किया कि वह विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए दूसरी पार्टियों का गठबंधन कराने की कोशिश कर रहे थे।

चुप्पी

एमके स्टालिन से मुलाकात पर मचे बवाल पर बोले रजनीकांत

रजनीकांत ने बताया कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि चुनाव को लेकर उन्हें लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं इन पर अपनी बात नहीं रखूंगा तो लोग इन्हें ही सच मान लेंगे। चुनाव नतीजों के बाद मैंने एमके स्टालिन से मुलाकात की थी, जिसकी काफी आलोचना हुई, लेकिन हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। मुझे इस बात का बहुत दुख हुआ कि एमके स्टालिन कुलथुर सीट से चुनाव हार गए।"

Advertisement

प्रतिक्रिया

बधाई न देने और साजिश के आरोपों पर रजनीकांत का जवाब

रजनीकांत की एक आलोचना इस बात को लेकर भी की जा रही थी कि TVK की बहुमत से जीत के बाद उन्होंने विजय को बधाई नहीं दी। इस पर उन्होंने कहा, "ये अफवाहें फैलने लगीं कि मैंने कहा है कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए या फिर मैं दो पार्टियों का विलय कराने की कोशिश कर रहा हूं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मैंने एयरपोर्ट पर उन्हें बधाई नहीं दी।"

Advertisement

जलन

"कमल हासन मुख्यमंत्री बनते तो शायद जलन होती, विजय से क्यों जलूंगा?"

रजनीकातं बोले, "सच ये है कि मैं एक्स पर पहले ही विजय को अपनी शुभकामनाएं दे चुका हूं। रजनी इतना घटिया या निचले स्तर का इंसान नहीं है, जो किसी भी चीज के बारे में बिना वजह फालतू की बातें करे। जैसे ही मुख्यमंत्री (विजय) चुनाव जीते, मैंने उन्हें बधाई दे दी थी। मैं तो राजनीति में हूं भी नहीं तो मैं विजय से क्यों जलूंगा? हां, शायद अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बनते तो मुझे थोड़ी जलन हो सकती थी।"

ट्विटर पोस्ट

क्या बोले रजनीकांत?

मुरीद

विजय की ऐतिहासिक जीत पर फिदा हुए थलाइवा रजनीकांत

रजनीकांत ने विजय की तारीफ करते हुए कहा, "52 साल की उम्र में उन्होंने MGR और NTR से भी बढ़कर कामयाबी हासिल की है। उन्होंने केंद्र में भाजपा और यहां की 2 बड़ी पार्टियों का सामना किया और उनके खिलाफ जीत दर्ज की। ये मेरे लिए हैरान करने वाली खुशी थी। इसमें कोई जलन नहीं है। विजय से बहुत सारी उम्मीदें हैं और उन्हें मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।"

Advertisement