LOADING...
विजय देवरकोंडा अभिनीत पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी
'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी

विजय देवरकोंडा अभिनीत पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी

Mar 29, 2022
09:00 pm

क्या है खबर?

साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय देवरकोंडा पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'जन गण मन' में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरी इस फिल्म में मनोरंजन का भरपूर डोज होगा। फिल्म में देवरकोंडा को एक अनदेखा अवतार में देखा जाएगा। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने मुंबई के एक इवेंट में कर दी है। देवरकोंडा की यह फिल्म अगले साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

देवरकोंडा ने ट्विटर पर शेयर किया रिलीज डेट

देवरकोंडा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'जन गण मन' दुनियाभर में 3 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है।' उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं और सभी तस्वीरों में वह सैनिक की वर्दी में नजर आए हैं। उनका लुक कमाल का लग रहा है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान पुरी ने संभाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए देवरकोंडा का ट्विटर पोस्ट

Advertisement

बयान

फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं- देवरकोंडा

'जन गण मन' को लेकर देवरकोंडा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं 'जन गण मन' को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह सबसे आकर्षक और चुनौतीपूर्ण स्क्रिप्ट में से एक है। कहानी खास है और यह हर भारतीय को छू जाएगी। मैं पुरी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फिल्म में मेरा कैरेक्टर बिल्कुल फ्रेश है। इस प्रकार का रोल मैंने पहले नहीं किया है और मुझे यकीन है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।"

Advertisement

अन्य फिल्म

देवरकोंडा और पुरी की 'लाइगर' 25 अगस्त को आएगी

देवरकोंडा और पुरी ने पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के लिए भी हाथ मिलाया है। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। 'लाइगर' को देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की तरह देखा जा रहा है। फिल्म में राम्या कृष्णन और बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन भी अहम भूमिकाओं में हैं। पुरी के निर्देशन की इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है।

संभावना

'जन गण मन' में नजर आ सकती हैं जाह्नवी

'जन गण मन' का लेखन भी पुरी ने ही किया है। पुरी, चार्मी कौर और वम्सि पैदिपल्ली मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। यह एक्शन फिल्म हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और इसे कई देशों में शूट किया जाएगा। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि फिल्म में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स ने उनके नाम की घोषणा नहीं की है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

देवरकोंडा साउथ के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग कोरोड़ों में है। वह 'पेली चुपूलु', 'अर्जुन रेड्डी', 'महानती', 'गीता गोविंदम' और 'टैक्सी ड्राइवर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'पेली चुपूलु' को बेस्ट तेलुगु फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

Advertisement