NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना
    प्रियंका चोपड़ा के लिए हॉलीवुड में करियर बनाना नहीं था आसान (तस्वीर: इंस्टाग्राम /@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना

    लेखन मेघा
    Mar 18, 2023
    11:53 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं।

    अभिनेत्री काफी समय से पर्दे से दूर थीं और अब वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं।

    ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड में उनके सामने आई बाधाओं के बारे में बात की है और बताया कि कैसे उन्होंने इनका सामना किया।

    बयान

    एक दशक में देखा बदलाव- प्रियंका

    ब्लूमबर्ग से बातचीत को दौरान प्रियंका ने एक भारतीय अभिनेत्री होने के नाते हॉलीवुड में उनके सामने आई सबसे बड़ी बाधा के बारे में बात की।

    उन्होंने बताया कि लोगों की यह धारणा थी कि वह सिर्फ दक्षिण एशियाई दर्शकों से जुड़ पाएंगी और अगर वह अमेरिका में एक TV शो में मुख्य भूमिका निभाती हैं, तो बाकी लोग उनमें दिलचस्पी नहीं लेंगे।

    हालांकि, अब पिछले एक दशक में अभिनेत्री ने एक बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में बदलाव देखा है।

    बयान

    यह थी प्रियंका के लिए सबसे बड़ी बाधा 

    प्रियंका ने कहा, "मुझे लगता है कि जब OTT स्ट्रीमिंग आई, तो वैश्वीकरण की आवश्यकता महत्वपूर्ण हुई और बहुत कुछ बदला।"

    उन्होंने कहा, "मुझे जो सबसे बड़ी बाधा का सामना करना पड़ा, वह यह थी कि मैं क्या करने में सक्षम थी, इसका सीमित दृष्टिकोण था। अब यह एक बड़ा परिवर्तन है और मुझे गर्व है कि मेरे साथ काम करने वाले लोग बहादुर हैं, जो हर परेशानी का सामना करने में सक्षम है और अपनी जगह बना लेते हैं।"

    इंटरव्यू

    भविष्य को लेकर आशावादी हैं प्रियंका

    इसी दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है और वह भविष्य के बारे में आशावादी बनी हुई हैं।

    उन्होंने कहा, "जब कला की बात आती है, तो हम हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेंगे कि अधिक समावेश हो सके।

    बता दें कि अभिनेत्री की 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु में OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    वर्कफ्रंट

    बॉलीवुड में करने जा रही है वापसी

    प्रियंका पिछले काफी समय से हॉलीवुड में अपना करियर संवार रही हैं और बॉलीवुड में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अब वह जल्द वापसी करने जा रही हैं।

    अभिनेत्री फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

    बात दें कि आखिरी बार वह 2015 में 'द स्काई इज पिंक' में दिखी थीं।

    इसके अलावा वह हॉलीवुड में 'लव अगेन','एंडिंग थिंग्स' और वेब सीरीज 'अज्यूम नथिंग' का भी हिस्सा हैं।

    हॉलीवु़ड करियर

    2015 में शुरू किया हॉलीवुड में सफर

    प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमेरिकी TV शो 'क्वांटिको' से की थी। इससे पहले वह अपने दो म्यूजिक एल्बम 'इन माय सिटी और 'एग्जोटिक' रिलीज कर चुकी थीं।

    इन दोनों एलबम ने उन्हें काफी फेमस किया था। 'एग्जोटिक' में तो वह मशहूर अमेरिकन रैपर पिटबुल के साथ नजर आई थीं।

    इसके बाद वह 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन', 'बेवॉच' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    प्रियंका चोपड़ा

    'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर हॉलीवुड समाचार
    प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
    सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब सेलिब्रिटी गॉसिप
    'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: आमिर खान एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये, जानिए कुल संपत्ति आमिर खान
    सतीश कौशिक: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हत्या का शक जताने वाली महिला, जारी होगा नोटिस सतीश कौशिक
    बीना नायक की किताब 'स्टारफिश पिकल' पर बनेगी फिल्म, मिलिंद सोमन समेत ये कलाकार आएंगे नजर  मिलिंद सोमन
    स्वरा भास्कर बनीं फहाद अहमद की दुल्हन, सामने आई पहली तस्वीरें स्वरा भास्कर

    हॉलीवुड समाचार

    'गिटार गॉड' के नाम से मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक का निधन संगीत इंडस्ट्री
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इस OTT प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक, जानिए कब देखें अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    सुपरमॉडल तात्जना पेटिट्ज का निधन, स्तन कैंसर के कारण तोड़ा दम हॉलीवुड के सितारे
    मशहूर गायिका लिसा मैरी प्रेस्ली का 54 वर्ष की आयु में निधन अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025