Page Loader
प्रियंका चोपड़ा ने भाई के हल्दी समारोह में लगाए ठुमके, 'माही वे' गाने में किया डांस
प्रियंका चोपड़ा ने भाई के हल्दी समारोह में किया डांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने भाई के हल्दी समारोह में लगाए ठुमके, 'माही वे' गाने में किया डांस

Feb 05, 2025
05:31 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय से शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दोनों की शादी के रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका भी इस वक्त भारत में हैं। अब नीलम और सिद्धार्थ की हल्दी समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका को 'माही वे' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह 'छैया-छैया' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं।

प्रियंका

सास के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा

एक अन्य वीडियो में प्रियंका को मीडिया का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी सास और निक जोनास की मां डेनिस मिलर जोनस संग नजर आ रही हैं। उनकी सास भी भारतीय परिधान में नजर आईं। बता दें कि नीलम साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2012 में आई फिल्म 'मिस्टर 7' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह अब तक 'ओम शांति ओम', 'पंडागला वाचदु' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो