NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, समर्थन में किया पोस्ट
    अगली खबर
    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, समर्थन में किया पोस्ट
    प्रियंका चोपड़ा ने SAG.AFTRA का किया समर्थन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, समर्थन में किया पोस्ट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 15, 2023
    10:09 am

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। स्क्रीन लेखकों और फिल्म और टेलीविजन कलाकारों का संघ SAG-AFTRA की यह हड़ताल दुनियाभर की मीडिया में सुर्खयां बटोर रही है।

    लेखक अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे प्रोडक्शन का काम ठप हो गया है। खास बात यह है कि हॉलीवुड के सितारे भी उनके समर्थन में इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

    अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी उनके समर्थन में आगे आई हैं।

    खबर

    SAG-AFTRA को प्रियंका चोपड़ा का समर्थन

    कुछ समय पहले खबरे आई थी कि हड़ताल खत्म होने तक प्रियंका अपने किसी भी प्रोजेक्ट की कहीं भी शूटिंग नहीं करेंगी। अब उन्होंने खुद इस हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।

    सोशल मीडिया पर उन्होंने SAG-AFTRA को समर्थन दिया है।

    एक पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मैं अपने संघ और सहकर्मियों के साथ हूं। एकता के साथ हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    प्रियंका का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on July 15, 2023 at 10:06 am IST

    प्रतिक्रिया 

    प्रशंसकों ने भी किया प्रियंका का समर्थन

    प्रियंका के पोस्ट पर उनके प्रशंसक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

    उनके पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि इससे प्रियंका के लिए सम्मान और बढ़ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे प्रियंका का समर्थन करते हैं। उन्हें तब तक लड़ना चाहिए, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

    एक प्रशंसक ने लिखा, 'मैं आपके साथ हूं। आपको और शक्ति मिले क्वीन।'

    कई प्रशंसक जो उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे, वे इससे निराश भी दिखे।

    फिल्में 

    ये हैं प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

    प्रियंका बीते दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। शो में वह रिचर्ड मैडन के साथ मुख्य भूमिका में थीं। अब वह इसके अगले सीजन का हिस्सा हैं। अगले सीजन में भी प्रियंका और मैडन जासूस के किरदार में कहानी को आगे बढ़ाएंगे।

    इसके अलावा प्रियंका 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉनसीना के साथ नजर आएंगी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को भी अमेजन प्राइम बना रहा है। इसकी शूटिंग हड़ताल की वजह से रुक गई है।

    हड़ताल 

    क्यों हड़ताल कर रहे लेखक?

    हॉलीवुड में काम करने वाले सैकड़ों लेखकों का 1 मई, 2023 को कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके अगले दिन से ही सभी ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

    यह विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट थम गए हैं। लेखक संघ का आरोप है कि वेब सीरीज के बजट वक्त के साथ बढ़ते जा रहे हैं, जबकि इसमें काम करने वाले लेखकों को मिलने वाले पैसे लगातार कम किए जा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका को मिला फिल्म निर्माता ओनिर का समर्थन, कहा- बॉलीवुड के इस सच से सब वाकिफ  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- सजावटी सामान की तरह इस्तेमाल होती थीं अभिनेत्रियां बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी हॉलीवुड में बॉलीवुड जैसे मौकों का इंतजार  बॉलीवुड समाचार
    सामंथा रुथ प्रभु से पहले फेक एक्सेंट के चलते जमकर ट्रोल हुए ये सितारे सामंथा रुथ प्रभु

    हॉलीवुड समाचार

    'स्पाइडर मैन' अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडाया पहुंचे मुंबई, वीडियो वायरल टॉम हॉलैंड
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान प्रियंका चोपड़ा
    AI के बारे में समझने के लिए सही साबित होंगी ये फिल्में, जानिए कहां हैं उपलब्ध हॉलीवुड फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025