NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का बजट कैसे पहुंच गया 2,000 करोड़? जानिए पूरी कहानी
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का बजट कैसे पहुंच गया 2,000 करोड़? जानिए पूरी कहानी
    कैसे बढ़ता गया 'सिटाडेल' का बजट

    #NewsBytesExplainer: प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का बजट कैसे पहुंच गया 2,000 करोड़? जानिए पूरी कहानी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 07, 2023
    11:17 pm

    क्या है खबर?

    अमेजन प्राइम वीडियो लगातार बड़े बजट के ऑरिजिनल शो बना रहा है। हालांकि, ऐसे शो कंपनी के लिए फायदे से ज्यादा घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं।

    अब कंपनी के CEO ने ऐंडी जैस्सी ने निर्माताओं को इस मामले में तलब किया है।

    'सिटाडेल' भी अमेजन का ऐसा ही शो है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की यह सीरीज 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी थी।

    आपको बताते हैं इतनी मंहगी कैसे हो गई यह सीरीज।

    प्रदर्शन

    'सिटाडेल' ने अमेजन को किया निराश

    ब्लूमबर्ग की एक विस्तृत रिपोर्ट में सिटाडेल के प्रोडक्शन के बारे में जानकारी दी गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, OTT के सबसे महंगे शो में से एक होने के बाद भी, 'सिटाडेल' कभी भी पूरे हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज की सूची में टॉप-10 में नहीं रह सकी।

    जानकारों का भी मानना है कि 'सिटाडेल' से जिस तरह की अपेक्षा थी, यह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

    जैस्सी ने 'सिटाडेल' के बजट पर भी सफाई मांगी है।

    शुरुआत 

    कंटेंट नहीं, कमाई के लिए हुई थी शुरुआत

    'सिटाडेल' एक रचनात्मक विचार के साथ नहीं, बल्कि बिजनस की महत्वाकांक्षा के साथ शुरू हुई थी।

    अमेजन स्टूडियोज की प्रमुख जेनिफर साल्की एक ग्लोबल सीरीज बनाना चाहती थीं, जो अलग-अलग जगहों पर आधारित हो और उसके स्पिन ऑफ अलग-अलग देशों में बनें।

    इसके लिए उन्होंने जो और एंथनी रूसो (रूसो ब्रदर्स) से संपर्क किया। रूसो ब्रदर्स 'एवेंजर एंडगेम' समेत कई सफल हॉलीवुड फिल्में बना चुके हैं।

    इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए साल्की ने उनकी कंपनी AGBO से हाथ मिलाया।

    लेखन

    जोश ऐपलबॉम और ब्रायन ओह लिख रहे थे कहानी

    उस वक्त AGBO के क्रिएटिव पार्टनर और स्क्रीनराइटर जोश ऐपलबॉम, टीवी लेखक ब्रायन ओह के साथ एक स्पाई शो लिख रहे थे।

    यह शो 2 जासूसी संस्था पर आधारित था, जिसमें से एक अच्छी और एक क्रूर है। साल्की को यह योजना पसंद आई।

    'सिटाडेल' के पहले सीजन में करीब 165 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड खर्च करने की योजना थी। देखते ही देखते यह बजट बढ़ना शुरू हो गया। कोरोना महामारी इसकी प्रमुख वजह थी।

    मतभेद

    ऐपलबॉम और रूसो में हो गई तकरार

    रचनात्मक पटल पर निर्माताओं की तनातनी ने भी इसके बजट को बेतहाशा बढ़ा दिया।

    रूसो ब्रदर्स ऐपलबॉम और ओह के नजरिए से संतुष्ट नहीं थे। ऐपलबॉम की कहानी के हिसाब से इसमें रोमांटिक ऐंगल भी था, लेकिन रूसो ब्रदर्स प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के किरदार से रोमांस हटाना चाहते थे। इसके लिए शो में कई तरह के बदलाव करने पड़े।

    प्रोजेक्ट को लेकर रूसो और ऐपलबॉम आमने-सामने हो गए।

    तकरार

    दोनों गुट बनाने लगे अपनी-अपनी कहानी

    पोस्ट प्रोडक्शन में दोनों की तकरार और बढ़ गई। एडिटिंग के दौरान रूसो कहानी को एक अलग ही नजरिए से देखने लगे। उन्होंने कई शूट हो चुके दृश्य सीरीज से हटा दिए।

    एडिटिंग का काम लंदन में एक ऑफिस में हो रहा था, जबकि रूसो ब्रदर्स ने लॉस एंजेलिस में एक अलग टीम के साथ एडिटिंग शुरू कर दी।

    अब दोनों ही गुट अपने-अपने हिसाब से कहानी को आगे बढ़ा रहे थे।

    बजट

    दोबारा शूटिंग के लिए मिला अतिरिक्त बजट

    एडिटिंग के बाद रूसो ने अपनी सीरीज बिना पूरी टीम को दिखाए अमेजन को जमा कर दी। इससे लंदन में ऐपलबॉम की टीम भी हड़बड़ा गई और वे भी कहानी का अपना वर्जन लेकर साल्की के पास पहुंचे।

    साल्की को दोनों में से एक कहानी चुननी थी और उन्होंने रूसो की कहानी चुनी। हालांकि, इसके लिए कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग करने की जरूरत थी।

    इसके बाद करीब 612 करोड़ रुपये की लागत से कई दृश्य दोबारा फिल्माए गए।

    सिटाडेल

    भारत में भी बन रहा 'सिटाडेल' का स्पिन ऑफ

    'सिटाडेल' का केंद्र एक ग्लोबल स्पाई एजेंसी 'सिटाडेल' है। इसमें रिचर्ड मैडेन और प्रियंका मु्ख्य भूमिका में हैं।

    'सिटाडेल' एक अनोखा यूनिवर्स होगा, जिसमें मेक्सिको, इटली और भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पिन ऑफ शामिल किए जाएंगे।

    'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राज और डीके की जोड़ी कर रही है। भारतीय 'सिटाडेल' की कहानी अमेरिकी सिटाडेल के परिपेक्ष्य में राज और डीके ने तैयार की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेजन प्राइम वीडियो
    प्रियंका चोपड़ा
    हॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    अमेजन प्राइम वीडियो

    शकीरा खलीली की कहानी, जिनके खौफनाक हत्याकांड पर आ रही डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' डॉक्यूमेंट्री
    बॉक्स ऑफिस: सामंथा की 'शाकुंतलम' को नहीं मिल रहे दर्शक, जल्द सिनेमाघरों से हटेगी सामंथा रुथ प्रभु
    सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा
    एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान्स में पाएं अनलिमिटेड 5G डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के लाभ भारती एयरटेल

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    अनोखी स्पाई यूनिवर्स है प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन की 'सिटाडेल', जानिए दिलचस्प बातें अमेजन प्राइम वीडियो
    'सिटाडेल' में एक्शन करके खुश हैं सामंथा, इन अभिनेत्रियों की भी आ रही है एक्शन सीरीज वेब सीरीज
    प्रियंका को मिला फिल्म निर्माता ओनिर का समर्थन, कहा- बॉलीवुड के इस सच से सब वाकिफ  बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात प्रियंका चोपड़ा
    'स्पाइडर मैन' अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडाया पहुंचे मुंबई, वीडियो वायरल टॉम हॉलैंड
    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- सजावटी सामान की तरह इस्तेमाल होती थीं अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा

    वेब सीरीज

    सलमान खान अब OTT की दुनिया में रखेंगे कदम, ऐसी होगी पहली वेब सीरीज सलमान खान
    नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'कोहरा' का ऐलान, बरुन सोबती और सुविंदर विक्की आए साथ  नेटफ्लिक्स
    'हीरामंडी' से नाखुश संजय लीला भंसाली, दोबारा होगी कुछ दृश्यों की शूटिंग; बढ़ सकता है इंतजार हीरा मंडी
    लक्ष्य लालवानी ने मारी बाजी, बने आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' के हीरो आर्यन खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025