प्राजक्ता माली ने मुंबई में खरीदा नया घर, एक-2 नहीं चुकाए पूरे इतने करोड़
मनोरंजन
अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने मुंबई में अपना नया और शानदार फ्लैट खरीदा है। उनका यह नया आशियाना ओबेरॉय एक्सीक्विजिट, गोरेगांव ईस्ट में है।
यह फ्लैट 28वीं मंजिल पर है, जो 996 स्क्वायर फीट का है और इसमें एक टैंडम पार्किंग स्पॉट भी मिलता है।
प्राजक्ता ने यह फ्लैट 12 अगस्त, 2026 को नूर खान और यूसुफ अली खान से 6.42 करोड़ रुपये में खरीदा।
प्राजक्ता को मिला इतने करोड़ का लोन
इस फ्लैट की कीमत का बड़ा हिस्सा इंडियन बैंक से होम लोन के तौर पर लिया गया था। करीब 5.78 करोड़ रुपये का यह लोन जुलाई के आखिर में मंजूर हुआ था।
बाकी की रकम प्राजक्ता ने खुद चुकाई। इसके साथ ही, उन्होंने स्टाम्प ड्यूटी के लिए 32.12 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 30,000 रुपये का अलग से भुगतान किया। यह सारा अतिरिक्त खर्च फ्लैट की कुल कीमत में शामिल नहीं था।