NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'परिणीता' से 'मर्दानी' तक, प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    'परिणीता' से 'मर्दानी' तक, प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्में
    प्रदीप सरकार ने किया है इन बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन

    'परिणीता' से 'मर्दानी' तक, प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनीं बेहतरीन फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 24, 2023
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक प्रदीप सरकार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 67 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। 24 मार्च की सुबह 3.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

    खबरों के मुताबिक, वह डायलिसिस पर थे और अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    प्रदीप एक बेहतरीन निर्देशन होने के साथ एक मंझे हुए लेखक भी थे।

    एक नजर उनके निर्देशन में बनी बेहतरीन फिल्मों पर।

    #1

    'परिणीता'

    यही वो फिल्म थी, जिससे प्रदीप ने निर्देशन जगत में अपना करियर शुरू किया था। इसके लिए प्रदीप को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

    उनकी इस फिल्म ने 4 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

    इसकी कहानी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1914 में इसी नाम से आए बंगाली उपन्यास पर आधारित थी।

    इस प्रेम कहानी ने दर्शकों काे खूब लुभाया था। फिल्म में विद्या बालन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #2

    'लागा चुनरी में दाग '

    यह फिल्म भी प्रदीप की हिट फिल्मों में शुमार है। इसके जरिए उन्होंने पहली बार यशराज फिल्म्स के साथ काम किया था। फिल्म में जया बच्चन से लेकर रानी मुखर्जी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर जैसे कई कलाकार नजर आए थे।

    'लागा चुनरी में दाग' एक नारी के त्याग और समर्पण की कहानी पर आधारित फिल्म है।

    कहानी चिर-परिचित जरूर है, लेकिन पर्दे पर इसे बेहद खूबसूरती के साथ प्रदीप ने पेश किया। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    #3

    'मर्दानी'

    मर्दानी में रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    फिल्म को न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी खूब तारीफ मिली थी। फिल्म में ताहिर राज भसीन और जीशू सेन गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 57 करोड़ रुपये कमाए थे। खासकर IPS अफसर बनीं रानी ने खूब वाहवाही बटोरी थी।

    यह फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    #4

    'लफंगे परिंदे'

    इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी प्रदीप ने संभाली थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश थे। यह एक लव स्टोरी है, जिसकी पृष्ठभूमि में स्ट्रीट फाइटिंग और डांस का तड़का लगाया गया है। साथ में मुंबइया फ्लेवर दिया गया है।

    निर्देशक ने पूरा फोकस नंदू और पिंकी की प्रेम कहानी पर किया कि किस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और दोनों में प्यार पनपता है। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #5

    'हेलीकॉप्टर ईला'

    प्रदीप के निर्देशन में बनी 'हेलीकॉप्टर ईला' उनकी आखिरी फिल्म थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म मां और बेटी की एक अनोखी कहानी कहती है। फिल्म में काजोल ने एक सिंगल मदर की भूमिका निभाई थी।

    ऐसी कहानियां कम ही होती हैं, जिनमें बच्चे अपने माता-पिता के सपनों की परवाह करते हैं। 'हेलीकॉप्टर ईला' की कहानी ऐसी ही है। फिल्म में काजोल का अभिनय देखने लायक था।

    यह फिल्म हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    'रोडीज सीजन 19' का टीजर रिलीज, जल्द शुरू होंगे ऑडिशन टीवी शो
    'मिसेज चटर्जी...' की शूटिंग के दौरान कई बार रोईं थीं रानी मुखर्जी, निर्देशक ने किया खुलासा  रानी मुखर्जी
    अंगद बेदी साउथ में डेब्यू करने को तैयार, 'नानी 30' में निभाएंगे अहम किरदार  अंगद बेदी
    सलमान खान ने सुरक्षा कारणों के चलते रद्द किया था अपना कोलकाता का शो? सलमान खान

    सेलिब्रिटी की मौत

    ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन पेले
    नकुल मेहता के दादा मनमोहन राज लोढ़ा का निधन, अभिनेता ने शोक व्यक्त किया नकुल मेहता
    मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि पश्चिम बंगाल
    शीजान खान के समर्थन में आए दोस्त शान शशांक मिश्रा, बोले- नहीं दिया तुनिषा को धोखा तुनिषा शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025