NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'छेल्लो शो' बनाने के लिए निर्देशक नलिन को बेचना पड़ा था अपना घर, खुद किया खुलासा
    अगली खबर
    'छेल्लो शो' बनाने के लिए निर्देशक नलिन को बेचना पड़ा था अपना घर, खुद किया खुलासा
    'छेल्लो शो' बनाने के लिए निर्देशक पान नलिन ने बेचा अपना घर

    'छेल्लो शो' बनाने के लिए निर्देशक नलिन को बेचना पड़ा था अपना घर, खुद किया खुलासा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 17, 2022
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया है। इसका निर्देशन फिल्ममेकर पान नलिन ने किया है।

    अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिए अपना घर तक बेचना पड़ा।

    बता दें कि उन्होंने 2018 में इस फिल्म के प्रोजेक्ट पर अपना काम शुरू किया था। उन्हें इसे बनाने में करीब तीन साल लग गए।

    रिपोर्ट

    फिल्म बनाने के लिए मैंने अपने मुंबई स्थित घर को बेच दिया- नलिन

    इंडिया टुडे के साथ बातचीत में नलिन ने इस संबंध में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    जब उनसे फिल्म में अधिक समय लगने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि इसे बनाना मुश्किल होगा, इसलिए मैंने अपने मुंबई स्थित घर को बेच दिया। मैंने कहा कि मुझे इस पर पैसा लगाने वाला पहला व्यक्ति बनने दो और मैंने अपने अपार्टमेंट से छुटकारा पा लिया, क्योंकि मुझे फिल्म बनाने के लिए पैसे की जरूरत थी।"

    फंडिंग

    पैसे जुटाने के लिए 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल गए थे नलिन

    नलिन प्रोड्यूसर धीर मोमाया के साथ 2019 में पैसे जुटाने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में गए थे। उन्होंने फंडिंग को लेकर बहुत सारे स्टूडियोज के साथ बैठकें की थीं।

    नलिन ने बताया, "ऑरेंज स्टूडियो जो दुनियाभर में फिल्में बेचने के लिए जाना जाता है, उसने कभी कोई भारतीय फिल्म नहीं की थी, लेकिन उसे इसकी स्क्रिप्ट पसंद आई। उन्होंने कहा कि हमें इस फिल्म को दुनियाभर में बेचने में खुशी होगी क्योंकि इसकी एक यूनिवर्सल थीम है।"

    रिलीज

    14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म

    यह फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रॉय कपूर फिल्म्स ने डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में यह फिल्म खरीदी है।

    रिलीज से एक दिन पहले 13 अक्टूबर को इसे चुनिंदा शहरों में मात्र 95 रुपये में दिखाया गया।

    95वें ऑस्कर पुरस्कार में इसके चयन का जश्न मनाने के लिए इसे 95 सिनेमाघरों में मात्र 95 रुपये की कीमत पर रिलीज करने का फैसला लिया गया।

    कहानी

    एक बच्चे के सपने की कहानी है 'छेल्लो शो'

    'छेल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो) को भारत की ओर से 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दावेदारी के लिए चुना गया है।

    फिल्म एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है। इस बच्चे का सपना है कि वह एक दिन बड़े पर्दे पर फिल्म देखे। इसके लिए वह हर संभव कोशिश करता है।

    भविन राबरी, रिचा मीना और भावेश श्रीमली जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जब से ऑस्कर के लिए 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया है, तभी से एक विवाद ने जन्म ले लिया है। कई लोगों का मानना है कि 'छेल्लो शो' इटैलियन फिल्म 'सिनेमा पैराडिसो' की कॉपी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    छेल्लो शो फिल्म
    पान नलिन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    बॉलीवुड समाचार

    सैफ ने की 'भूत पुलिस 2' की पुष्टि, कहा- मुझे पसंद आई स्क्रिप्ट सैफ अली खान
    दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन मुंबई
    सोनाक्षी और हुमा की 'डबल XL' की रिलीज टली, अब इस तारीख को आएगी फिल्म सोनाक्षी सिन्हा
    आर्यन खान की वेब सीरीज की कास्टिंग शुरू, जल्द होगी शूटिंग शाहरुख खान

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2021: भारत की तरफ से नॉमिनेट हुई मलयालम फिल्म 'जलीकट्टू' हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत ने 'शेमलेस' के साथ की दूसरी एंट्री हॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स के साथ करेंगी ऑस्कर के नामांकन की घोषणा बॉलीवुड समाचार

    छेल्लो शो फिल्म

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल बॉलीवुड समाचार
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन ऑस्कर पुरस्कार

    पान नलिन

    गुरुवार को 95 रुपये में दिखाई जाएगी ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेल्लो शो' बॉलीवुड समाचार
    'द छेल्लो शो' के बाल कलाकार राहुल कोली का निधन, कैंसर से थे पीड़ित कैंसर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025