NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गुरुवार को 95 रुपये में दिखाई जाएगी ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेल्लो शो'
    अगली खबर
    गुरुवार को 95 रुपये में दिखाई जाएगी ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेल्लो शो'
    95 रुपये में दिखाई जाएगी फिल्म 'छेल्लो शो'

    गुरुवार को 95 रुपये में दिखाई जाएगी ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेल्लो शो'

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 10, 2022
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    हाल के दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहे हैं।

    अधिक से अधिक दर्शकों को जुटाने के लिए टिकटों के दाम कम करने पर बहस चल रही है।

    अब भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेल्लो शो' के मेकर्स ने दर्शकों को खास सरप्राइज दिया है।

    मेकर्स ने ऐलान किया है कि गुरुवार को यह फिल्म चुनिंदा शहरों में 95 रुपये में दिखाई जाएगी।

    ट्विटर पोस्ट

    रॉय कपूर फिल्म्स ने ट्विटर पर दी जानकारी

    रॉय कपूर फिल्म्स ने ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी दी है।

    रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने ट्वीट में लिखा, '95वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए आधिकारिक एंट्री वाली फिल्म (लास्ट फिल्म शो) को गुरुवार (13 अक्टूबर) को केवल 95 रुपये में देखिए।'

    मेकर्स ने बताया है कि गुरुवार को यह फिल्म देश के 95 चुनिंदा सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी। रिलीज से पहले एक खास प्रीमियर के तौर पर फिल्म को दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए रॉय कपूर फिल्म्स का पोस्ट

    Watch #LastFilmShow, India's entry to the 95th Oscars, for only ₹95 on THURSDAY, 13th October #FirstDayLastShow! #ChhelloShowForOscars@PanNalin #DheerMomaya @PicturesPVR @Orange_Studio_ #MonsoonFilms @iamrichameena @LastFilmShow1 @Malvika25 pic.twitter.com/5ptJ3Il8Jm

    — Roy Kapur Films (@roykapurfilms) October 10, 2022

    बयान

    95 रुपये में फिल्म दिखाने पर क्या बोले निर्देशक पान नलिन?

    फिल्म के इस प्रीमियर पर निर्देशक पान नलिन काफी उत्साहित हैं।

    उन्होंने अपने बयान में कहा, "हमारी फिल्म 'लास्ट फिल्म शो' (छेल्लो शो) के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है और हम सभी इसे गुरुवार को रिलीज करते हुए बहुत खुश हैं। 95वें ऑस्कर पुरस्कार में इसके चयन का जश्न मनाने के लिए इसे 95 सिनेमाघरों में 95 रुपये की कीमत पर रिलीज करने से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है?"

    पहल

    कैसे शुरू हुई टिकटों के दाम घटाने की चर्चा?

    मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया और इस दिन सभी सिनेमाघरों में मात्र 75 रुपये में फिल्में दिखाई गई थीं।

    'ब्रह्मास्त्र', 'चुप' और 'धोखा' के टिकट भी 75 रुपये में बिके थे। टिकटों के दाम कम होने की वजह से सिनेमाघरों में दर्शक टूट पड़े। इसके बाद टिकटों के दाम कम करने पर चर्चा शुरू हो गई।

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मंगलवार को मात्र 80 रुपये में उनकी 'गुडबाय' दिखाई जाएगी।

    कहानी

    एक बच्चे की सपनों की कहानी है 'छेल्लो शो'

    'छेल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो) को भारत की ओर से 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दावेदारी के लिए चुना गया है।

    फिल्म एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है। इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है।

    भविन राबरी, रिचा मीना और भावेश श्रीमली जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    यह फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जब से ऑस्कर के लिए 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया है, तभी से एक विवाद ने जन्म ले लिया है। कई लोगों का मानना है कि 'छेल्लो शो' इटैलियन फिल्म 'सिनेमा पैराडिसो' की कॉपी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    छेल्लो शो फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर ने बताई 'कॉफी विद करण' में तापसी पन्नू को नहीं बुलाने की वजह करण जौहर
    अली फजल और ऋचा चड्ढा ने की शादी की पुष्टि, प्रशंसकों को यूं दिया प्यार अली फजल
    पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका? अभिनेता ने दिया इशारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    बंद नहीं हुई है विक्की कौशल की 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा', अगले साल शुरू होगी शूटिंग विक्की कौशल

    ऑस्कर पुरस्कार

    #BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2021: भारत की तरफ से नॉमिनेट हुई मलयालम फिल्म 'जलीकट्टू' हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत ने 'शेमलेस' के साथ की दूसरी एंट्री हॉलीवुड समाचार

    छेल्लो शो फिल्म

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल बॉलीवुड समाचार
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025