'आउटर बैंक्स' का अंत पर कहानी अभी बाकी, पोग्स की आखिरी जंग के बाद खुलेगा दुश्मनी का राज
मनोरंजन
'आउटर बैंक्स' का पांचवां और आखिरी सीजन अब रिलीज हो गया है, जो 20 अगस्त, 2026 को स्ट्रीम हुआ। इस सीजन में पोग्स- जॉन बी, सारा, पोप, किआरा और क्लियो- एक आखिरी रोमांचक सफर पर निकल पड़े।
उनका मकसद मोरक्को में जेजे की मौत का बदला लेना था। इसके साथ ही खजाने की तलाश का उनका ये दौर अब खत्म हो गया है।
प्रीक्वल सीरीज पोग्स और कूक्स की दुश्मनी की कहानी बताएगी
शो के निर्माताओं ने शुरू से ही 5 सीजन बनाने की योजना बनाई थी। उनका कहना था कि वे अपने प्यारे पोग्स की कहानी को ठीक वैसे ही खत्म करना चाहते थे, जैसा उन्होंने सोचा था।
कलाकारों ने इस आखिरी सीजन को काफी भावुक बताया, लेकिन साथ ही कहा कि यह शो की मूल भावना के अनुरूप था।
अगर आप अभी भी इस शो से विदा लेने को तैयार नहीं हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक प्रीक्वल सीरीज पर पहले से ही काम चल रहा है, जो बताएगी कि पोग्स और कूक्स के बीच की दुश्मनी आखिर शुरू कैसे हुई थी।