LOADING...
ऑस्कर 2026: 'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स!' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का खिताब

ऑस्कर 2026: 'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स!' ने जीता सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का खिताब

लेखन Manoj Panchal
Mar 16, 2026
06:42 am

क्या है खबर?

98वें अकादमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का खिताब 'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स!' को मिला है। इस स्टॉप-मोशन फिल्म का निर्देशन क्रिस लाविस और माचीएक श्चेर्बोव्स्की ने किया है। यह फिल्म नेशनल फिल्म बोर्ड ऑफ कनाडा (NFB) के समर्थन से बनाई गई है और इस सीजन में कई फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में पसंदीदा रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जिसके आंसू मोती में बदल जाते हैं।

नामांकन

इन फिल्मों से था मुकाबला

ऑस्कर अवार्ड्स में 'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स!' का मुकाबला नेथन एंगेलहार्ट और जेरेमी स्पीयर्स की 'फॉरएवरग्रीन', कोन्स्तांतिन ब्रोंजित की 'द थ्री सिस्टर्स', फ्लोरेंस मियाइल की 'पापिलॉन' और जॉन केली की 'रिटायरमेंट प्लान' से था। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक 'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स!' को यूट्यूब पर मुफ्त में भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको NFB कनाडा के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा।

ट्विटर पोस्ट

'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स!' ने जीता ऑस्कर

Advertisement