LOADING...
ऑस्कर 2026: सीन पेन बने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, एमी मैडिगन ने भी जीता खिताब
ऑस्कर 2026: सीन पेन और एमी मैडिगन ने जीते खिताब

ऑस्कर 2026: सीन पेन बने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, एमी मैडिगन ने भी जीता खिताब

लेखन Manoj Panchal
Mar 16, 2026
07:06 am

क्या है खबर?

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री एमी मैडिगन ने अपनी फिल्म 'वेपन्स' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री' का ऑस्कर अवार्ड अपने नाम कर लिया है। उधर दिग्गज अभिनेता सीन पेन ने फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' में अपने दमदार अभिनय के लिए 'सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता' का ऑस्कर जीता है। इस साल ऑस्कर समारोह में पहली बार 'सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग' की श्रेणी को भी शामिल किया गया और ये पुरस्कार फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए कैसांद्रा कुलुकुंडिस ने अपने नाम किया।

पेन 

समारोह में नहीं पहुंचे पेन

पेन ने ऑस्कर समारोह में हिस्सा नहीं लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार वह यूरोप में हैं। यह 65 वर्षीय पेन का छठा ऑस्कर नामांकन और तीसरा खिताब है। इस श्रेणी में उनका मुकाबला स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यू), जेकब एलोर्डी (फ्रेंकेंस्टाइन), डेलरॉय लिंडो (सिनर्स) और बेनीसियो डेल टोरो (वन बैटल आफ्टर अनदर) से था। इस फिल्म के लिए उन्हें BAFTA अवॉर्ड्स में भी सम्मान मिला। पेन इससे पहले भी दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर ('मिस्टिक रिवर' और 'मिल्क') जीत चुके हैं।

मैडिगन

मैडिगन ने डरावनी भूमिका के लिए जीता ऑस्कर

मैडिगन ने जैक क्रेगर की हॉरर फिल्म 'वेपन्स' में अपनी डरावनी आंट ग्लैडिस की भूमिका के लिए ऑस्कर जीता है। यह उनका दूसरा ऑस्कर नामांकन था और इस फिल्म के लिए मिला इकलौता नामांकन भी था। इससे पहले उन्हें 1986 में फिल्म 'ट्वाइस इन अ लाइफटाइम' के लिए ऑस्कर नामांकन मिला था। उन्होंने 'वन बैटल आफ्टर अनदर' की टेयाना टेलर, 'सिनर्स' की वुनमी मोसाकू, 'सेंटिमेंटल वैल्यू' की इंगा इब्सडोटर लिलीयास और एले फैनिंग को हराकर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

Advertisement