Page Loader
ऑस्कर 2025: मिकी मैडिसन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे 
ऑस्कर 2025: मिकी मैडिसन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब (तस्वीर: एक्स/@TheAcademy)

ऑस्कर 2025: मिकी मैडिसन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे 

Mar 03, 2025
09:35 am

क्या है खबर?

97वें अकादमी पुरस्कार समारोह का शानदार आगाज हो गया है। ऑस्कर के लिए नामांकन पाने वाले सितारों की सूची जारी होने के बाद से ही सभी के मन में यह जानने की उत्सुक्ता थी कि आखिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब कौन जीतेगा। अब आखिरकार विजेताओं की घोषणा हो गई है। इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिकी मैडिसन ने जीता है। उन्हें यह खिताब उनकी फिल्म 'अनोरा' के लिए मिला है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

इन अभिनेत्रियों को पछाड़ जीता पुरस्कार 

इस साल मिकी के साथ ऑस्कर पाने की दौड़ में सिंथिया एरिवो (विकेड), कार्ला सोफिया गैसकॉन (एमिलिया पेरेज), डेमी मूर (द सब्सटेंस) और फर्नांडा टोरेस (आई एम स्टिल हियर) शामिल थीं, लेकिन मिकी ने सबको पछाड़ यह पुरस्कार जीता। बता दें कि 'अनोरा' 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन सीन बेकर ने किया था। मिकी के अलावा इस फिल्म के निर्देशक सीन बेकर ने भी फिल्म 'अनोरा' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।

ट्विटर पोस्ट

मिकी मैडिसन बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री