LOADING...
ऑस्कर 2026: फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने रचा इतिहास, इस श्रेणी में मिला पुरस्कार
ऑस्कर 2026 में 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने हासिल की जीत

ऑस्कर 2026: फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने रचा इतिहास, इस श्रेणी में मिला पुरस्कार

Mar 16, 2026
08:11 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवार्ड्स के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। नॉर्वे की फिल्म 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक जोआचिम ट्रायर ने किया है, जिन्हें उनकी 'ओस्लो ट्रिलॉजी' के बाद एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। बता दें, अगस्त, 2025 में रिलीज 'सेंटीमेंटल वैल्यू' को ऑस्कर में कुल 9 नामांकन मिले थे।

ट्विटर पोस्ट

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म बनी 'सेंटीमेंटल वैल्यू'

पुरस्कार

प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये पुरस्कार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'सेंटीमेंटल वैल्यू' को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया है। भारत के लिए यह बेहद गौरव का पल रहा है, क्योंकि प्रियंका इस प्रतिष्ठित समारोह में बतौर प्रेजेंटर हिस्सा बनीं। 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतने के लिए कई फिल्मों से मुकाबला किया था। इनमें तुर्की की 'बियॉन्ड द माउंटेन्स', फ्रांस की 'द अननोन', मेक्सिको की 'ए साइलेंट गेस्ट' और जापान की 'द विंटर गार्डन' शामिल थीं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा पहुंची ऑस्कर

Advertisement

स्पीच

निर्देशक जोआचिम ट्रायर हुए भावुक

'सेंटीमेंटल वैल्यू' यह सम्मान हासिल करने वाली पहली नॉर्वेजियन फिल्म है, जिसके लिए निर्देशक ट्रायर भावुक हो गए। उन्होंने पुरस्कार स्वीकार करते वक्त कहा, "मैं बस नॉर्वे का एक फिल्म नर्ड हूं। मेरे लिए यह जीत पूरी दुनिया जीतने जैसी है।" ट्रायर ने टीम और कास्ट का आभार व्यक्त किया, और इस श्रेणी में नामांकित अन्य फिल्मों की सराहना की। बता दें, रेनेट रीन्सवे अभिनीत 'सेंटीमेंटल वैल्यू' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 2 बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement