LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' से धमाकेदार गाना जारी, दिल-दिमाग पर छा जाएगा संगीत

'वेलकम टू द जंगल' से धमाकेदार गाना जारी, दिल-दिमाग पर छा जाएगा संगीत

Jun 25, 2026
12:25 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का खुमार सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। अपनी पिछली रिलीज 'भूत बंगला' के बाद, अक्षय इसी साल अपनी दूसरी कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए लाए हैं। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्‌टी और राजपाल यादव समेत कई जाने-माने सितारे हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों ने काफी पसंद किए हैं और अब एक और गाना लोगों का मनोरंजन करने आ गया है।

गाना

'ओ मेरे बलम' को इन गायकों ने दी आवाज

निर्माताओं ने यूट्यूब पर 'ओ मेरे बलम' गाना जारी किया है, जिसके वीडियो में फिल्म के सभी सितारे शामिल हैं। इसे काव्याकृति और साकेत बैरोलिया ने आवाज दी है, जबकि बोल फरहाद शामजी ने लिखे हैं। गाने को संगीत आनंद राज आनंद ने दिया है। इससे पहले, फिल्म से 'वेलकम टू द जंगल' टाइटल ट्रैक, 'दीवाने हैं', 'तेरा पैसा मेरा पैसा' और 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' जैसे गाने जारी हो चुके हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement